Mumbai Crimeअपराध

पुणे में मुफ्त ब्रांडेड जूते के लिए मां बेटी खुद को बताती थी IPS

पुणे की यह मा बेटी की जोड़ी आईपीएस अधिकारी होने का दावा करके मुझे चप्पल मुफ्त में चाहिए कहकर नकली पुलिस का कार्ड दिखाकर धमकाती थी ।

पुणे में एमजी रोड पर ब्रांडेड चप्पल की दुकान में घटना, फर्जी पहचान पत्र दिखाते हुए मुफ्त चप्पल की मांग ।

मां बेटी ने नकली IPS अधिकारी होने का दावा कर कार्ड दिखाया और कहा कि घर में एक शादी समारोह है और इतना जल्दी के फोन और पर्स लाना भूल गए, हम लोग पुलिस है कही भाग नहीं जाएंगे ।

एमजी रोड पर एक प्रतिष्ठित दुकान से चप्पल खरीदने के बाद, वे बिना भुगतान किए चले गए। मां बेटी के नाम के नाम मिनाज मुर्तजा शेख (उम्र 40), रिबा मुर्तजा शेख (उम्र 19) हैं। दुकानदार ने दोनों के खिलाफ शिकायत की थी।

सीसीटीवी के मुताबिक पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर 45 हजार कीमती सामान जब्त किया है। 13 सितंबर की शाम को आरोपी महिला मिनाज और उसकी बेटी रीबा दुकान पर आईं। मिनाज ने आईपीएस अधिकारी होने का दावा करते हुए फर्जी पहचान पत्र दिखाया। इसके बाद यह कहते हुए कि यह एक शादी समारोह था, उन्होंने बड़ी संख्या में चप्पल और जूते खरीदे और कहा, ‘कर्मचारियों को भुगतान करने के लिए कमिश्नर कार्यालय जाओ’।

लेकिन बिना भुगतान किए दोनों 17 हजार का सामान लेकर फरार हो गए। दुकानदार की ओर से दी गई शिकायत के बाद एम. जी. रोड एरिया के सीसीटीवी फुटेज चेक करने के बाद आरोपियों का ठिकाना पुलिस के हत्थे चढ़ गया। आखिरकार दोनों को एक और दो अक्टूबर को गिरफ्तार कर लिया गया।

Shahid Khan

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button