बोरीवली में मैनहोल का ढक्कन चोरी करने वाले गैंग के दो आरोपियों को MHB पुलिस ने किया गिरफ्तार।

मुंबई, के बोरीवली पश्चिम स्थित MHB पुलिस ने मैनहोल का ढक्कन चोरी करने वाले गैंग के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास है 17 मैनहोल का ढक्कन और दो लोहे की जालियां बरामद की गई है। जिसकी कीमत ढाई लाख रूपए है।
दोनों आरोपियों को बोरीवली पश्चिम से गिरफ्तार किया गया है। MHB पुलिस स्टेशन की हद में लिंक रोड पर कई मैनहोल का ढक्कन चोरी होने शिकायत मिल रही थी। जिसको देखते हुए MHB पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए। सीसीटीवी और सूत्रों की मदद से जांच शुरू की।
जांच में पता चला कि आरोपी ऐसे इलाकों को चुनते जहां पर सीसीटीवी ना हो और रिक्शा लगाकर दो ही मिनट में मैनहोल का ढक्कन चोरी कर फरार हो जाया करते थे। मैनहोल का ढक्कन चोरी होने से मैनहोल में किसी के गिरने और जान का खतरा बढ़ जा रहा था। क्योंकि मुंबई में लगातार जोरदार बारिश हो रही थी।
तांत्रिक विश्लेषण और सूत्रों की मदद से MHB पुलिस ने दोनों आरोपियों को बोरीवली से गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों का नारायण बीमाराव घायाल (35) और सुरेश दिवाकर नाम यह है। दोनों आरोपी बोरीवली के रहने वाले हैं।



