Mumbai Crimeअपराध

मुंबई में राह चलती महिला के साथ छेड़छाड़,आरोपी गिरफ्तार*

आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने बनाई 4 टीम और खंगाल 162 सीसीटीवी

मुंबई के गोरेगांव,संतोष नगर इलाके में रहने वाली 20 वर्षीय युवती अपने घर लौट रही थी,तभी आरोपी ने बिच राश्ते में उसे निशाना बनाया,अचानक एक 44 वर्षीय मनचला उसके पास आया और युवती के चेहरे पर हाथ रखकर उसके साथ अश्लील हरकत की,युवती ने डरकर चुप रहने के बजाय हिम्मत दिखाई उसने आरोपी का हाथ दांत से काट लिया, जोर-जोर से चीखने-चिल्लाने लगी,युवती की आवाज सुनकर आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े,लेकिन आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया.

आरोपी की पहचान संतोष कन्हैया लाल शर्मा (44) है,जो सैलून में बाल काटने का काम करता है.

घटना के तुरंत बाद युवती ने दिंडोशी पुलिस स्टेशन पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई,मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस हरकत में आई,पुलिस की त्वरित कार्रवाई दिंडोशी पुलिस ने 4 विशेष टीमों का गठन किया,दिन-रात एक कर 162 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई आखिरकार आरोपी की पहचान हुई और उसे संतोष नगर के एक सैलून से गिरफ्तार कर लिया गया.

Shahid Khan

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button