Blog
Trending

अब कामगारों को नहीं लगाने होंगे अन्य अस्पतालों के चक्कर

राज्य कामगार बिमा अस्पतालों में जल्द उपलब्ध होगी आधुनिक उपचार सुविधा
वरिष्ठ संवाददाता , मुंबई

राज्य सरकार ने संगठित कामगारों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया करने की दिशा में बड़े स्तर पर कदम उठाए हैं। प्रदेश के आठ कामगार बीमा अस्पतालों को पूर्ण क्षमता के साथ संचालित करने की तैयारी की है। इसके तहत डेंटल यूनिट, मॉड्यूलर ओटी, लेबर रूम, सीटी स्कैन, एमआरआई, डायलिसिस सेंटर जैसी सुविधाएं शुरू की जा रही हैं। इसके साथ ही नए एमजीपीएस, एसएससीयू, सीएसएसडी, कार्डियक केयर यूनिट, आईसीयू, पैथोलॉजी लैब और वार्ड को भी अपग्रेड करने की प्रक्रिया जारी है। अगर सब कुछ समय पर राह तो इस वर्ष के अंत तक कामगारों को बीमा अस्पतालों में सभी सुविधा मिल सकेगी। इसके चलते अब मरीजों को इलाज के लिए अन्य अस्पतालों में चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।

राज्य के संगठित क्षेत्र के 49,14,790 से अधिक पंजीकृत कामगारों और उनके परिवारों को राज्य के कामगार बीमा सोसायटी के अधीन चलनेवाले 12 अस्पताल, राज्य कामगार बीमा महामंडल के 3 अस्पताल, 111 सेवा दवाखाना और करार किये किए गए 457 निजी अस्पताल में इलाज की सुविधा फ़िलहाल उपलब्ध कराई गई है। इतना ही नहीं सरकार द्वारा मरीजों को एलोपैथिक, आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक और यूनानी पद्धति की दवाइयों के साथ-साथ कैंसर, हीमोफिलिया और अंग विफलता जैसी गंभीर बीमारियों के लिए महंगी और अत्याधुनिक दवाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं। सरकार के इन प्रयासों से राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार और मरीजों को बेहतर इलाज मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।इन अस्पतालों में शुरू किए गए है आईसीयू

मुलुंड, एमजीएम, कांदिवली, नाशिक, सोलापुर, छत्रपति संभाजीनगर और नागपुर सहित आठ प्रमुख कामगार बीमा अस्पतालों में अगस्त से सितंबर के बीच 10 खाटों वाले आईसीयू शुरू किए गए। 6 मार्च 2026 तक इन सुविधाओं के जरिए कुल 3,549 मरीजों का सफलतापूर्वक उपचार किया जा चुका है। इसके अलावा अस्पतालों को अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरण और मशीनरी भी उपलब्ध कराई गई है। चालू वित्त वर्ष में 133 आधुनिक उपकरणों और 105 मशीनों की आपूर्ति के लिए आदेश जारी किए गए हैं।

1650 कर्मचारी की ठेके पर हुई नियुक्ति

राज्य कामगार बीमा योजना के तहत कुल 5,083 पद स्वीकृत हैं, जिनमें से 2,206 पद भरे गए हैं, जबकि 2,877 पद अभी रिक्त हैं। इन रिक्त पदों के बावजूद स्वास्थ्य सेवाओं पर असर न पड़े, इसके लिए सोसायटी के माध्यम से विशेषज्ञ, वैद्यकीय और समकक्ष अधिकारियों सहित कुल 1,650 मनुष्यबल ठेका आधार पर उपलब्ध कराया गया है।

News Splash

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button