Mumbai Crimeअपराध

गोवंडी, पुरानी रंजिश में युवक की हत्या आरोपी गिरफ्तार

शाहिद शौकत

मुंबई, पूर्वी उपनगर के घनी आबादी वाले गोवंडी इलाके के शिवाजी नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत दुर्गादेवा संघ में उस समय अफरा-तफरी का माहौल हो गया जब तीन साल पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक द्वारा एक युवक पर पीछे से हमला करने की खबर सामने आई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दोनों के बीच 2022 में किसी बात को लेकर रंजिश चल रही थी। कुछ दिन पहले ईद मिलादुन्नबी के दिन दोनों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद गिरफ्तार आरोपी ने असलम कुरैशी, जो अपने दोस्तों से मिलने जा रहा था, उस पर पीछे से धारदार हथियार से हमला कर उसे घायल कर दिया। कुरैशी को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। वहाँ डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना शिवाजी नगर पुलिस को दी गई। पुलिस ने अस्पताल पहुँचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जाँच शुरू कर दी। वही शिकायतकर्ता की शिकायत पर आरोपी नाजिम वकील मलिक (32) को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने गिरफ्तार आरोपी को पुलिस हिरासत में रखने का आदेश दिया। फिलहाल पुलिस आगे की जांच में जुटी है।

Shahid Khan

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button