Blog
Trending

गोवंडी में AIMIM नेता अतीक अहमद पर फिर FIR, स्कूल में घुसकर हंगामा; पत्नी समेत कई आरोपी नामजद

News splash

मुंबई के गोवंडी इलाके में AIMIM नेता अतीक अहमद एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ FIR दर्ज की गई है। इस मामले में उनकी पत्नी और नगरसेविका महजबीन अतीक खान सहित कई लोगों को आरोपी बनाया गया है। यह मामला छेत्र के जाफरी हाई स्कूल की प्रिंसिपल की शिकायत पर दर्ज किया गया है। इस पूरे मामले की FIR कॉपी News Splash के पास मौजूद है।

इस मामले की शिकायत स्कूल की प्रिंसिपल सबा परवीन मुंतजीर हैदर रिजवी ने दर्ज कराई है।

पुलिस द्वारा दर्ज FIR में निम्नलिखित आरोपियों के नाम शामिल हैं:
महजबीन अतीक खान (नगरसेविका)
अतीक अहमद खान
अकील खान
अकील खान की बहन
तबस्सुम मुबारक अली इदरीसी
मुमताज समीर शेख
काजी यासमीन शहनशाह
अन्य 2-3 अज्ञात आरोपी शामिल है।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, यह घटना 21 फरवरी 2026 की दोपहर करीब 2 बजे की है। आरोप है कि सभी आरोपी जबरन स्कूल में घुस आए और उस समय चल रही 12वीं की बोर्ड परीक्षा के दौरान हंगामा करने लगे। उन्होंने छात्रों को हॉल टिकट न देने के मुद्दे पर स्कूल प्रशासन से तीखी बहस की।
फरियादी के अनुसार, इस दौरान आरोपियों ने प्रिंसिपल के कार्यालय में घुसकर उनकी योग्यता और स्कूल की मान्यता पर सवाल उठाए और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया। इस घटना से परीक्षा दे रहे छात्रों और स्कूल स्टाफ में डर और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धाराओं 189(2), 190, 191(2), 351(2) और 352 के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
गौरतलब है कि अतीक अहमद पहले भी कई विवादों में घिर चुके हैं। खुद को गरीबों का मसीहा बताने वाले इस नेता पर बार-बार सामने आ रहे मामलों से उनकी छवि पर सवाल उठ रहे हैं।
स्थानीय स्तर पर भी इस घटना को लेकर चर्चा तेज है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि जो नेता पहले गोवंडी में नशे और अपराध के खिलाफ आवाज उठाते थे, वे अब खुद विवादों में क्यों नजर आ रहे हैं।
अब इस पूरे मामले में पुलिस जांच के बाद ही आगे की स्थिति साफ हो पाएगी, लेकिन इस घटना ने गोवंडी की राजनीति को एक बार फिर सुर्खियों में ला दिया है।

वहीं, इस मामले में अतीक खान ने कहा कि जिस छात्र को हॉल टिकट नहीं मिला था, उसने एक संगठन से संपर्क किया था। संगठन के लोग स्कूल गए लेकिन उनकी भी बात नहीं सुनी गई। इसके बाद संगठन ने उनसे संपर्क किया।

उन्होंने बताया कि जब वह अपनी पत्नी के साथ स्कूल पहुंचे तो प्रिंसिपल ने उनसे बदतमीजी से बात की और कहा कि “यहां दूसरे वार्ड के कॉर्पोरेटर की जरूरत नहीं है, वार्ड नंबर 139 के कॉर्पोरेटर को आने दें।”

अतीक खान ने आगे कहा कि उनकी पत्नी एजुकेशन मेंबर हैं और उन्होंने अपने पास से उस छात्र की बकाया फीस भर दी, जिसके बाद वे वहां से चले गए। उन्होंने यह भी कहा कि यह घटना 21 फरवरी की है, जबकि केस 24 मार्च को दर्ज किया गया। पुलिस ने उन्हें नोटिस दिया है और उन्होंने उस दिन के सभी सबूत पुलिस को सौंप दिए हैं।

अतीक खान ने कहा कि उन्हें मुंबई पुलिस पर पूरा भरोसा है और उन्हें न्याय मिलेगा।

News Splash

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button