Blog

चुनाभट्टी पुलिस की मुस्तैदी से ऑस्ट्रेलियाई नागरिक को मिला खोया मोबाइल और पर्स

मुंबई,DCP ZONE 6 के अंतर्गत आने वाले चुनाभट्टी पुलिस स्टेशन ने अपनी सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से एक ऑस्ट्रेलियाई नागरिक का खोया हुआ मोबाइल फोन और पर्स बरामद कर उसे वापस सौंप दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 18 फरवरी 2026 को ऑस्ट्रेलिया निवासी पीटर (पूरा नाम उपलब्ध नहीं) गोवा से मुंबई की यात्रा मंगल ट्रैवल्स की इंटरसिटी बस से कर रहे थे। जब बस चुनाभट्टी थाना क्षेत्र के प्रियदर्शिनी, एकराड नगर, चेंबूर (मुंबई) के पास रुकी, तो वे बस से उतर गए। इसी दौरान वे अपना आईफोन मोबाइल और पर्स बस में ही भूल गए।

बाद में उन्होंने चुनाभट्टी पुलिस स्टेशन में संपर्क किया। पुलिस ने तत्काल बस एजेंसी के कस्टमर केयर से संपर्क कर बस चालक और हेल्पर के मोबाइल नंबर प्राप्त किए। त्वरित समन्वय और प्रयासों के बाद पुलिस ने मोबाइल फोन और पर्स सुरक्षित बरामद कर संबंधित यात्री को वापस सौंप दिया।

इस सराहनीय कार्यवाही को अपर पुलिस आयुक्त (पूर्व प्रादेशिक विभाग) डॉ. महेश पाटिल, पुलिस उपायुक्त (परिमंडल-6) समीर शेख, सहायक पुलिस आयुक्त (नेहरूनगर विभाग) मृत्युंजय हिरेमठ तथा वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक निशा जाधव के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस निरीक्षक नवनाथ काले, पीएसआई महेश टेंभे की टीम ने अंजाम दिया गया। पुलिस टीम के अधिकारियों और कर्मचारियों की तत्परता से विदेशी नागरिक को बड़ी राहत मिली।

चुनाभट्टी पुलिस की इस कार्यवाही की स्थानीय स्तर पर सराहना की जा रही है।

Shahid Khan

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button