महाराष्ट्रहोम

देवनार पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 10 लाख 4 हजार रुपए के गांजे के साथ 32 वर्षीय महिला गिरफ्तार

देवनार पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 10 लाख 4 हजार रुपए के गांजे के साथ 32 वर्षीय महिला गिरफ्तार

मुंबई, पूर्वी उपनगर गोवंडी के घनी आबादी वाले क्षेत्र देवनार पुलिस स्टेशन की सीमा में बढ़ते नशे के कारोबार पर नजर रखते हुए कारोबारियों पर नियंत्रण करने की हर संभव कोशिश करामद साबित हो रही है देवनार पुलिस स्टेशन के पीएसआई राजू सोलंकी को एक गुप्त सूचना मिली थी कि एक घर में लाखों रुपए का गांजा रखा हुआ है। सोलंकी ने वरिष्ठ अधिकारी सैयद वासित अली को इसकी जानकारी दी और एक टीम गठित कर उक्त स्थान पर छापा मारा एक महिला ड्रग डीलर को गिरफ्तार कर 50 किलो गांजा बरामद किया गया। जब्त किए गए गांजे की कीमत 10,04,000 रुपये बताई जारही है

पुलिस उपनिरीक्षक राजू सोलंकी देवनार पुलिस थाने की सीमा में गश्त कर रहे थे,जैसे ही केजीएन सोसायटी के फ्लैट नंबर 1 नया गौतम नगर पास से आये तभी उन्हें सूचना मिली कि एक महिला अपने घर में भारी मात्रा में गांजा रख रही है। पीएसआई राजू सोलंकी ने तुरंत वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सैयद वसीत अली को इसकी सूचना दी।और उनके मार्गदर्शन में महिला के घर पर छापा मारा गया, जहां 50 किलोग्राम से अधिक वजन के गांजे के पैकेट बरामद किए गए।

वही पुलिस ने महिला आरोपी को गिरफ्तार कर देवनार थाने में पहुंची और उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट 1985 की सीआर क्रमांक 28/25
धारा 8, 20 (सी) के तहत दर्ज किया। गिरफ्तार आरोपी को आज न्यायालय में पेश किया गया। अदालत ने पुलिस हिरासत का आदेश दिया। फिलहाल पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है और इस मामले में फरार आरोपी इमरान सादिक अली और महिला जायदा बानो उर्फ ​जिल्लो की तलाश कर रही है

News Splash

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button