मुंबई के चेंबूर इलाके में कानून व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है
आर.सी. मार्ग, नवजीवन सोसायटी के सामने स्थित रसना पंजाब बार, लाइसेंस क्रमांक 210/2015 — इन दिनों गंभीर आरोपों के घेरे में है

बताया जा रहा है कि यह बार चेंबूर पुलिस स्टेशन से महज़ 100 से 150 मीटर की दूरी पर स्थित है।
बावजूद इसके, यहां खुलेआम नियमों की अनदेखी किए जाने के आरोप सामने आ रहे हैं।
सूत्रों के मुताबिक, इस बार को ऑर्केस्ट्रा की अनुमति दी गई है वह भी बार में अलग से परमिट रूम होना जरुरी है लेकिन इस में परमिट रूम का नामोनिशान तक नहीं है नियमों के अनुसार, इस बार में ऑर्केस्ट्रा परमिशन में सीमित संख्या में कलाकार — आमतौर पर 4 महिला और 4 पुरुष सिंगर — को प्रस्तुति की इजाज़त होती है।
लेकिन यहां जो तस्वीरें सामने आ रही हैं, वे कुछ और ही कहानी बयां कर रही हैं।
आरोप है कि यहां ऑर्केस्ट्रा की जगह डीजे सिस्टम पर तेज़ म्यूज़िक के साथ बार के अंदर डांस कराया जा रहा है जहाँ चार से पांच नहीं युवतियां डांस करती है जबकि 15 से 20 खड़ी दिखाई देती हैं साथ ही इन लड़कियों पर पैसे की बारिश होती है जो कानून के विरुद्ध है
स्थानीय लोगों का कहना है कि देर रात तक चलने वाली इन गतिविधियों से इलाके का माहौल प्रभावित हो रहा है।
सवाल यह भी उठता है कि जब पुलिस स्टेशन इतनी नज़दीक है, तो क्या इन गतिविधियों की जानकारी प्रशासन को नहीं है? कानून के हिसाब से हर बार के पास एक पुलिस कांस्टेबल होना जरुरी है पर इस बार पर एक भी कांस्टेबल मौजूद नहीं रहता है आखिर इतनी मेहरबानी क्यों ?
क्या यह ऑर्केस्ट्रा परमिशन की आड़ में डांस बार जैसी गतिविधियां चलाई जा रही हैं?
क्या लाइसेंस की शर्तों का उल्लंघन हो रहा है?
और अगर हो रहा है, तो कार्रवाई कब होगी?
स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि यहां नियमों को ताक पर रखकर कारोबार किया जा रहा है। यदि परमिशन केवल ऑर्केस्ट्रा के लिए है, तो डीजे और समूह डांस की अनुमति कैसे दी जा रही है?
यह मामला केवल एक बार तक सीमित नहीं है। यह सवाल मुंबई में लाइसेंस व्यवस्था, निगरानी तंत्र और कानून के पालन पर भी खड़ा होता है।
अब देखना यह है कि संबंधित विभाग — पुलिस और आबकारी विभाग — इस पूरे मामले पर क्या कदम उठाते हैं।
क्या होगी जांच?
क्या होगा लाइसेंस की शर्तों का सत्यापन?
और क्या नियमों के उल्लंघन पर होगी सख्त कार्रवाई?
फिलहाल, यह मामला प्रशासन की कार्यप्रणाली पर कई सवाल खड़े कर रहा है।




