Mumbai Crimeअपराध

मुंबई में नाबालिग के साथ यौन शोषण का सनसनीखेज मामला, आरोपी पर बलात्कार व हत्या की धमकी का मामला दर्ज

मुंबई: बांद्रा पूर्व के एक इलाके में 30 सितंबर 2025 की रात लगभग 10 बजे एक नाबालिग लड़की के साथ गंभीर यौन शोषण की घटना हुई। पीड़िता की उम्र महज 16 वर्ष की है और वह अपने परिवार के साथ इसी छेत्र में रहती है जहाँ आरोपी भी रहता है।

घटना के वक्त आरोपी जो पीड़ित को बचपन से जानता है और उसके घर के पास ही रहता है ने उसे उस समय जबरदस्ती पकड़ लिया जब पीड़ित अपनी किसी परिचित महिला का इंतज़ार कर रही थी पीड़िता के अनुसार आरोपी ने उसे छेत्र में स्थित मस्जिद के पास बनी जेंट्स शौचालय की ओर लेकर गया और एक शौचालय के अंदर खींचकर दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और उसके साथ सभी मर्यादा को ताक पर रख कर उसका यौन शोषण किया। आरोपी ने पीड़िता को डराने के लिए जान से मारने की धमकी भी दी।

घटना के बाद पीड़िता तुरंत अपने घर गई और अपने परिवार को पूरी घटना की जानकारी दी। उसके पिता ने तुरंत पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (B.N.S., 2023) की विभिन्न धाराओं और बालक लैंगिक अपराधों से संरक्षण अधिनियम, 2012 (POCSO Act) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने फौरी तौर पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है बताया जाता है कि आरोपी का पिता एक राजनैतिक पार्टी का पोस्टहोल्डर है।

विशेषज्ञों ने इस घटना को नाबालिगों के खिलाफ बढ़ते यौन अपराधों के उदाहरण के रूप में बताया है और माता-पिता व समाज से अपील की है कि वे बच्चों की सुरक्षा के लिए सतर्क रहें।

इस मामले ने इलाके में भय और गुस्सा दोनों पैदा कर दिया है। पुलिस जनता से अपील कर रही है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत स्थानीय थाने को दें।

Shahid Khan

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button