मुस्लिम काउंसिल ने भविष्य के नेतृत्व के लिए 40 युवाओं का चयन किया
इन 40 में मुंबई के खान अब्दुल रहमान भी शामिल

शाहिद शौकत
मुंबई:ऑल इंडिया मुस्लिम डेवलपमेंट काउंसिल (AIMDC), जो शिक्षा, आर्थिक विकास और शैक्षणिक उत्कृष्टता के माध्यम से समुदाय को सशक्त बनाने की पहल है, ने देशभर से 40 उभरते मुस्लिम नेताओं की सूची जारी की है, जिनकी उम्र 40 वर्ष से कम है।
पहली “40 अंडर 40” सूची की घोषणा AIMDC के अनुसार “सबसे व्यापक और योग्यता-आधारित चयन प्रक्रिया” के बाद की गई। जिसमें मुंबई के साकीनाका इलाके में रहने वाले खान अब्दुल रहमान भी इस 40 रहनुमा में शामिल है yah मुंबईकर लिए बहुत ही फकर कि बात है
इस पहल के लिए लगभग 950 आवेदन आए थे, जो शिक्षा, राजनीति, कॉर्पोरेट नेतृत्व, इंजीनियरिंग, चिकित्सा, एक्टिविज़्म, पत्रकारिता, कानून, शोध, अकादमिक, उद्यमिता, शरिया स्कॉलरशिप, काउंसलिंग और मोटिवेशनल स्पीकिंग जैसे विविध क्षेत्रों से थे।
कई स्तर की मूल्यांकन और इंटरव्यू के बाद चुने गए उम्मीदवारों को मेंटरशिप भी दी जाएगी। जमीयत उलेमा-ए-हिंद के नेता और AIMDC प्रेसीडियम के सदस्य मौलाना महमूद मदनी ने कहा—“उद्देश्य अगली पीढ़ी के ऐसे नेताओं को तैयार करना है, जो बदलाव के उत्प्रेरक (catalyst) बनें।”
यह भारतीय मुसलमानों की हालिया इतिहास में पहली ऐसी पहल है जिसमें जोर धार्मिक या राजनीतिक नेतृत्व से इतर नेताओं को तैयार करने पर है। मदनी ने कहा—“हम चाहते हैं कि ये लोग समुदाय को व्यवसाय, उद्यमिता, कौशल और रोजगार का एक मजबूत इकोसिस्टम तैयार करने के लिए प्रेरित करें।”




