Mumbai Crimeअपराध

रात में ताला तोड़कर चोरी करने वाले गैंग के 4 आरोपी को सोने के गहने के साथ किया गिरफ्तार।

शहीद शौकत

मुंबई के मालाड पूर्व कुरार पुलिस स्टेशन की हद में रात में घर का ताला तोड़कर चोरी करने वाले गैंग के 4 लोगो को गिरफ्तार किया है। इस गैंग में 3 पुरुष और एक महिला आरोपी शामिल है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम अब्दुल रफीक हमीद अंसारी उर्फ अप्पू खोटा (29), सूरज संजय यादव (29), आकाश चंद्रकांत पवार (25) और दीपाली डंपर भुल (25) है। मालाड के रहने वाले हैं। आरोपियों के पास 100 ग्राम सोना, 240 ग्राम चांदी और 80 हजार नगद बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपियों के ऊपर 40 से ज्यादा चोरी और घरफोडी के मामले दर्ज किया है।

मालाड पूर्व के पिपरीपाड़ा में रात में लगातार चोरी की घटनाएं तेजी से बढ़ रहे थे। मामले की गंभीरता को देखते हुवे कुरार पुलिस ने कई टीम बनाकर मामले की जांच सुरु की। तांत्रिक विश्लेषण और सूत्रों की मदद से गैंग के बारे में जानकारी मिली कि गैंग दिन में घरों की रेकी करते। जिन घरों में ताले लगे होते उनको टारगेट कर रात को ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया करते थे। कुरार पुलिस ने पिपरीपाड़ा में जाल बिछाकर चारो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आगे की जांच कुरार पुलिस कर रही हैं।

Shahid Khan

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button