Mumbai Crime
Trending

लोखंडे मार्ग में बाइक से पेट्रोल चोरी करता शातिर चोर रंगे हाथों पकड़ा, पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल

मुंबई के चेंबूर इलाके में लोखंडे मार्ग क्षेत्र से पेट्रोल चोरी की एक घटना सामने आई है, जिसने स्थानीय सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार, एक शातिर चोर को बाइक से पेट्रोल चोरी करते हुए स्थानीय नागरिकों ने रंगे हाथों पकड़ लिया।

घटना के बाद गुस्साए लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आरोपी काफी देर से इलाके में संदिग्ध हालत में घूम रहा था। इसी दौरान वह खड़ी बाइक से पेट्रोल निकालते हुए पकड़ा गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपी आदतन अपराधी है और उसे पहले भी पुलिस द्वारा तड़ीपार किया जा चुका है। इसके बावजूद वह इलाके में दोबारा आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देता नजर आया।

बताया जा रहा है कि यह ताजा घटना लोखंडे मार्ग स्थित पुलिस बीट चौकी के पास हुई, जिससे पुलिस की सतर्कता पर भी सवाल उठ रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया।
हालांकि, स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को छोड़ दिया।

लोगों का कहना है कि यदि आरोपी वास्तव में तड़ीपार है, तो उसे छोड़ा जाना गंभीर लापरवाही है। इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है और नागरिकों ने पुलिस प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

News Splash

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button