12 घंटे में जबरी चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार घाटकोपर पुलिस की बड़ी सफलता

शाहिद शौकत
मुंबई
घाटकोपर (प.) इलाके में हुई जबरी चोरी की वारदात का पुलिस ने महज 12 घंटे में पर्दाफाश कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। चाकू की नोक पर लूट की यह वारदात असल्फा इलाके में हुई थी।
जानकारी के अनुसार, फिर्यादी सूरज महादेव देठे (24), निवासी हेमंत सोसायटी, घाटकोपर अपने मित्र यश कांबळे के साथ 12 नवंबर की रात लगभग 1:30 बजे असल्फा स्थित होमगार्ड ट्रेनिंग सेंटर के पास से मोटरसाइकिल पर घर लौट रहे थे। इसी दौरान एक तीन पहिया टेंपो में सवार तीन अज्ञात व्यक्तियों ने उन्हें रोका, चॉपर (चाकू) दिखाकर धमकाया, मारपीट की और उनकी होंडा डिओ स्कूटी व मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए।
इस घटना के बाद घाटकोपर पुलिस ने संभंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर पुलिस उपायुक्त राकेश ओला (परिमंडल-7) के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस आयुक्त (घाटकोपर विभाग)शैलेश पसलवार व वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सतीश जाधव ने घटनास्थल का निरीक्षण कर डिटेकशन टीम को दिशा निर्देश दिए। सहायक पुलिस निरीक्षक ज्ञानेश्वर खरमाटे के नेतृत्व में विशेष पथक ने तांत्रिक और पारंपरिक पद्धति से जांच शुरू की।
जांच में पता चला कि इस वारदात में हुसेन असलम मेमन उर्फ गेंडा का हाथ है। पुलिस ने उसे टिटवाला (ठाणे) के बनेली गांव से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपने दो साथियों मुन्ना रामविलास शर्मा और दिलशादउद्दीन सिताबउद्दीन शेख के नाम बताए इसके बाद पुलिस ने दोनों को भी धरदबोचा घाटकोपर पुलिस की इस फौरी और प्रभावी कार्रवाई इलाके में बढ़ते अपराधों पर रोक लगाने में मील का पत्थर साबित हुई है।




