9 किलो सोने की ठगी के मामले में बोरीवली पुलिस ने एक आरोपी को अमृतसर से किया गिरफ्तार।

मुंबई के बोरीवली पुलिस ने एक जौहरी से 9 किलो सोना ठगने के मामले में 2 साल से फरार चल रहे आरोपी को अमृतसर से गिरफ्तार किया हैं। गिरफ्तार आरोपी का नाम सुरेश वर्मा (51) हैं। जो अमृतसर का रहने वाला है। पुलिस निरीक्षक मिलिंद नागपुरे ने बताया कि आरोपी और फरियादी 2010 से एक दूसरे को जानते हैं और बोरीवली में सोने का गहना बनाने का व्यवहार चल रहा था।
लॉक डाउन से पहले आरोपी सुरेश वर्मा (51) ने फरियादी से 9 किलो के सोना ज्वेलरी बनाने के लिए लिया था। साथ ही 38 लाख नगद का भी व्यवहार किया गया था, लेकिन लॉक डाउन लगने के बाद व्यवहार बंद हो गया। लॉक डाउन के बाद आरोपी पैसे और सोना लेकर फरार हो। फरियादी जब आरोपी से मिलने पंजाब गया तो आरोपी ने फरियादी को धमकाया। साथ ही ठग सुरेश वर्मा (51) ने पंजाब में अपना घर भी बदल दिया।
2023 में फरियादी ने MHB पुलिस स्टेशन में ठगी का मामला दर्ज कराया। 2 सालों तक MHB पुलिस के जांच करने के बाद भी केस सॉल्व नही हुआ। पुलिस उपायुक्त परिमंडल 11 आनंद भोईट ने केस को बोरीवली पुलिस स्टेशन में ट्रांसफर कर दिया। बोरीवली पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुवे तांत्रिक विश्लेषण और सूत्रों की मदद से आरोपी को पंजाब से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी का एक साझेदारी रिंकू वर्मा उर्फ जतिंदर अभी भी फरार है। जिसकी तलाश बोरीवली पुलिस कर रही है। बोरीवली पुलिस ने आरोपी द्वारा ठगे गए 37 लाख नगद और 9 किलो सोने की रिकवरी का प्रयास कर रही है।