Mumbai Crimeअपराध

खाना लेने को लेकर 5 लोगो ने की एक व्यक्ति की हत्या।। 1 गिरफ्तार, 4 फरार।।

शाहिद शौकत

मुंबई के मलाड पश्चिम चिंचोली बंदर स्थित गुरुकृपा बार एंड रेस्टोरेंट के पास रात 3 बजे के लगभग 5 लोगो ने मिलकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी। मृतक कल्पेश भानुशाली हैं।

संजय मकवाना द्वारा गुरुकृपा बार एंड रेस्टोरेंट से खाना लेने को लेकर मृतक कल्पेश भानुशाली झगड़ा हुआ। जिसके लेकर संजय मकवाना ने अपने 4 दोस्तों को बुलाकर कल्पेश भानुशाली पर लात घुसे और हथियार से हमला कर दिया।

साथ ही सर कई बियर की बाटली फोड़कर गंभीर जख्मी कर दिया। स्थानिको की मदद से नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहाँ पर डॉक्टरों ने कल्पेश भानुशाली को मृत घोषित कर दिया। मालाड पुलिस ने इस हत्या प्रकरण में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। फरार 4 आरोपियों की तलाश जारी है।

मृतक के भाई का कहना है कि अगर गुरुकृपा बार एंड रेस्टोरेंट इतनी रात तक नहीं चालू होता तो मेरे भाई की जान बच जाती है। खाना लेने को लेकर यह झगड़ा हुआ और संजय मकवाना ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर लात घुसे, बियर की बाटली और धारदार हथियार से हमला कर भाई की हत्या कर दी। मलाड पुलिस ने अब तक एक आरोपी को गिरफ्तार किया है और चार आरोपी फरार है।

डीसीपी संदीप जाधव का कहना है कि कल रात 1:30 बजे के लगभग गुरुकृपा बार एंड रेस्टोरेंट के पास मारामारी की घटना हुई। जिसमें पांच लोगों ने मिलकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी। जिसमें एक आरोपी गिरफ्तार है और 4 फरार है। आगे की जांच मालाड पुलिस कर रही हैं।

Shahid Khan

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button