Mumbai Crimeअपराध

कल्याण में सात बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार बॉर्डर से चोरी-छुपके किए थे भारत में प्रवेश

बांग्लादेश का जन्म प्रमाणपत्र और नागरिकता पहचान पत्र बरामद..

कल्याण- कल्याण की महात्मा फुले पुलिस ने सात बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार कर उनके पास से बांग्लादेश का जन्म प्रमाणपत्र और नागरिकता पहचान पत्र बरामद किया है। कल्याण के एसीपी कल्याणजी घेटे ने बताया कि महात्मा फुले पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक बलिरामसिंह परदेशी के अगुवाई में एपीआई भुजबल की टीम ने कल्याण स्टेशन परिसर से 6 महिलाएं और 1 पुरुष को मिलाकर कुल सात बंग्लादेशियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बंग्लादेशियों में शिपा पठान (27), शर्मिंन मोनेरूल इस्लाम (20), रीमा सागर अहमद (29), सुमया कासिम (20), पूर्णिमा सुलेमान अख्तर (19), जोया जस्मिन (22) और रॉकी रहीम बादशाह (22) का नाम शामिल है। ये लोग बॉर्डर के रास्ते चोरी-छुपके भारत में घुसे थे। परदेशी ने बताया कि भारत में घुसने के बाद ये लोग मुंबई आए, और कल्याण में छुपकर रह रहे थे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है, और इन्हें बांग्लादेश भेजने की तैयारी की जा रही है।

Shahid Khan

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button