बोरीवली चैन स्नैचिंग के आरोपियों को MHB पुलिस ने 24 घंटे में किया गिरफ्तार

मुंबई के बोरीवली पश्चिम एलआईसी कॉलोनी परिसर में स्थित अय्यपा मंदिर के गेट पर एक बुजुर्ग महिला के गले से सोने की चैन खींचकर भागने वाले आरोपियों को MHB पुलिस की टीम ने मात्र 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर 25 ग्राम सोने की चैन बरामद किया है।
सहायक पुलिस आयुक्त संतोष धनवटे ने बताया की 21 जनवरी की शाम 7:40 बजे वसंती अय्यर 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला, बोरीवली वेस्ट एलआईसी कॉलोनी स्थित अय्यप्पा स्वामी के मंदिर में दर्शन करने हेतु जा रही थी।
मंदिर के गेट में वसंती अय्यर जैसे ही घुसी पीछे से आये एक व्यक्ति ने उनके गले की सोने की चैन खींचकर भाग निकला।
कुछ दूरी पर खड़ी ऑटो रिक्शा में वह बैठक भागा।
पीड़ित बुजुर्ग महिला ने इस मामले की शिकायत MHB पुलिस में दर्ज कराई,पुलिस ने FIR क्रमांक 035/2026 BNS की धारा 304(2) के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू किया।
जांच में पता चला कि जिस ऑटो रिक्शा में आरोपी बैठकर भागा था, उस ऑटो रिक्शा के नंम्बर प्लेट पर ग्रीस लगाकर ऑटो की पहचान छिपाने की आरोपियों ने साजिश रची थी। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में यह बात पुलिस को पता चली।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्ग दर्शन में इस मामले में जांच हेतु एक टीम बनाई गई, कई स्थानों पर सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद जांच टीम के अधिकारियों ने घटना में इस्तेमाल किये गये ऑटो रिक्शा के चालक राजनारायण छोटेलाल शर्मा (35),को दहिसर पुर्व ज्ञानेश्वर नगर से गिरफ्तार किया। पुलिस पूंछतांछ में ऑटो रिक्शा चालक के बयान पर संजीव मुरलीधर गुप्ता (43) को ज्ञानेश्वर नगर,दहिसर पूर्व से पुलिस ने अरेस्ट कर उसके पास से 25 ग्राम की सोने की चैन पुलिस ने बरामद किया है।




