Mumbai Crimeअपराध

मुंबई पुलिस की कार्रवाई, अपराधों में जब्त की गई कीमती वस्तुएं मालिकों को लौटाई गईं

मुंबई: बृहन्मुंबई पुलिस आयुक्त देवेन भारती की संकल्पना के तहत आज 13 मार्च 2026 को मुंबई पुलिस के ज़ोन-7 के अंतर्गत आने वाले सभी 8 पुलिस थानों की ओर से अपराधों में जब्त की गई कीमती वस्तुओं को उनके असली मालिकों को लौटाने के लिए एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अभियान के तहत घाटकोपर, पंत नगर, विक्रोली, पार्क साइट, भांडुप, कांजुरमार्ग, मुलुंड और नावर पुलिस थानों की हद में हुई विभिन्न वारदातों जैसे लूट, घरफोड़ चोरी और मोबाइल चोरी के मामलों में बरामद की गई वस्तुएं वापस की गईं।

पुलिस जांच के दौरान कुल 1087 मोबाइल फोन, 23 तोला सोना, 2 किलो चांदी और नकद राशि समेत लगभग 1 करोड़ 91 लाख 77 हजार रुपये मूल्य की कीमती वस्तुएं बरामद की गई थीं, जिन्हें आज औपचारिक रूप से शिकायतकर्ताओं को सौंप दिया गया।

यह कार्यक्रम मुलुंड में आयोजित किया गया, जहां एडिशनल पुलिस कमिश्नर डॉ. महेश पाटिल के हाथों पीड़ितों को उनकी कीमती वस्तुएं लौटाई गईं।

अपनी खोई हुई वस्तुएं वापस मिलने पर नागरिकों ने खुशी और संतोष व्यक्त करते हुए मुंबई पुलिस का आभार व्यक्त किया।

Shahid Khan

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button