रफी नगर कब्रिस्तान के गेट के पास लगा कचरे का अंबार, कब्रिस्तान कर्मचारियों ने की सफाई, लेकिन कचरा उठाने कोई नहीं पहुंचा

मुंबई,गोवंडी के रफी नगर कब्रिस्तान के मुख्य गेट के पास लंबे समय से कचरे का अंबार लगा हुआ है, जिससे आने-जाने वाले जायरीनों और स्थानीय नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बदबू और गंदगी के कारण कब्रिस्तान परिसर का माहौल भी खराब हो रहा है।
कब्रिस्तान में काम करने वाले कर्मचारियों ने अपनी तरफ से सफाई करते हुए कचरे को एक जगह इकट्ठा कर दिया, लेकिन इसके बावजूद अब तक नगर निगम की ओर से कचरा उठाने के लिए कोई वाहन या कर्मचारी नहीं पहुंचा है। इससे साफ-सफाई की पूरी मेहनत बेकार होती नजर आ रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि वार्ड नंबर 134 की नगर सेविका और संबंधित विभाग के लोग कहाँ है लोगों का सवाल है कि जो प्रतिनिधि लाइव आकर सफाई होने का दावा करते हैं,वे अब कहां हैं?
इलाके के नागरिकों ने मांग की है कि तुरंत कचरा उठाया जाए और नियमित रूप से सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि कब्रिस्तान आने वाले लोगों को किसी तरह की दिक्कत न हो और क्षेत्र स्वच्छ बना रहे।
नागरिकों की मांग है के यहां का हर रोज कचरा उठाने चाहिए




