Mumbai Crimeअपराध

शिवाजीनगर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर हत्या का किया खुलासा, सभी आरोपी गिरफ्तार

बहन भाई समीप चार गिरफ्तार 18 फरवरी तक पोलिस हिरासत में

शाहिद शौकत

मुंबई: शिवाजीनगर पुलिस थाने की हद में 10 फरवरी की सुबह लगभग 10:30 बजे एक 19 वर्षीय युवती शिफा शेख गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिली। उसे तुरंत इलाज के लिए शताब्दी अस्पताल, मुंबई ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच में युवती के बाएं गाल पर गोली लगने के निशान पाए गए।

घटना की गंभीरता को देखते हुए शिवाजीनगर पुलिस ने मृतका के परिजनों की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर तुरंत जांच शुरू की। जांच के दौरान सामने आया कि यह हत्या प्रेम प्रसंग के चलते की गई थी।

पुलिस उपायुक्त परिमंडल-6,समीर शैख़ के मार्गदर्शन में तथा वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सतवसे शिवाजीनगर पुलिस स्टेशन के नेतृत्व में विशेष टीमों का गठन किया गया। तकनीकी जांच और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने मुख्य दो आरोपियों को चेंबूर इलाके से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने प्रेम संबंध के चलते शिफा शेख की गोली मारकर हत्या करने की बात स्वीकार की। साथ ही उन्होंने बताया कि इस वारदात में दो अन्य लोगों ने भी उनकी मदद की थी।

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया और हत्या की गुत्थी सुलझा ली।

पोलिस ने सभी आरोपियों को अदालत में हाजिर किया जहाँ अदालत ने सभी गिरफ्तार आरोपियों को 18 फरवरी तक पोलिस हिरासत में रखने का आदेश दिया वही पोलिस इन आरोपियों से आगे की जांच में जुटी है

Shahid Khan

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button