Blog

मुंबई में पकड़ी गई बांग्लादेशी ट्रांसजेंडरों की गुरु मां,30 साल से फर्जी दस्तावेज पर रह रही थी भारत में 300 से ज्यादा फॉलोअर।

मुंबई पुलिस की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक ज्योति नाम की एक ट्रांसजेंडर जिसे गुरु मां के नाम से भी जाना जाता है, वह पिछले 30 सालों से भारत में फर्जी दस्तावेज के माध्यम से रह रही थी।

मिली जानकारी के मुताबिक ज्योति का असल नाम बाबू अयान खान बताया जा रहा है और बीते महीनों में जिस वक्त अवैध रूप से भारत में रहने वाले बांग्लादेशियों को पकड़ा जा रहा था उस दौरान उसके कुछ साथियों को मुंबई के शिवाजी नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया था। 

इस दौरान पुलिस ने ज्योति को भी हिरासत में लिया था लेकिन तब उसके पास आधार कार्ड पैन कार्ड और सभी दस्तावेज मौजूद थे इसलिए तब उसे जाने दिया गया। 

पुलिस की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक ज्योति ने भारत का बर्थ सर्टिफिकेट और अन्य डॉक्यूमेंट तैयार किए थे जिन्हें जब पुलिस ने वेरीफाई किया तो वह सभी फर्जी निकले और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। 

ऐसा बताया जा रहा है कि ज्योति के ऊपर मुंबई के शिवाजी नगर, नारपोली,देवनार,ट्रॉम्बे और कुर्ला पुलिस स्टेशन में कुछ अन्य मामले भी दर्ज है। 

उसके पास मुंबई में लगभग 20 से अधिक घर है जो मुंबई के रफीक नगर गोवंडी और अन्य इलाकों में है, केवल इतना ही नहीं इन इलाकों में उसके कुछ फॉलोअर्स भी हैं जो उसे गुरु मां के रूप में जानते हैं। 

मिली जानकारी के मुताबिक 24 मार्च 2025 को शिवाजी नगर पुलिस ने मुंबई के रफीक नगर से कुछ बांग्लादेशी ट्रांसजेंडरों को गिरफ्तार किया था इसी दौरान ज्योति के भी दस्तावेज चेक हुए थे। 

फिलहाल पुलिस ने इस पूरे मामले में पासपोर्ट अधिनियम की धाराओं समेत BNS की अन्य धाराओं के तहत अयान खान उर्फ ज्योति उर्फ गुरु मां को गिरफ्तार कर लिया है।

Shahid Khan

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button