Mumbai Crimeअपराध

मुंबई में बड़ा खुलासा: डोंगरी पुलिस ने तीन संदिग्धों से 56 चोरी के मोबाइल, कीमत 10.89 लाख रुपये जब्त

मुंबई के डोंगरी इलाके में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी के मोबाइल फोन बेचने पहुंचे तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर उनके कब्जे से 56 मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग 10,89,000 रुपये बताई जा रही है। यह कार्रवाई भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 35(3)(इ) के तहत की गई।

घटना 3 दिसंबर 2025 की रात 12:45 बजे की है। डोंगरी पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अकबरी खिदमद होटल, दोतांडा रोड, खडक क्षेत्र के रूम नंबर 1010 में कुछ लोग चोरी के मोबाइल बेचने आने वाले हैं। सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक दत्तात्रय जाधव और पुलिस उपनिरीक्षक वसीम पटेल के नेतृत्व में अपराध प्रकटीकरण पथक वहां पहुंचा और सघन सर्च ऑपरेशन के लिए सापळा (ट्रैप) रचा गया।

थोड़ी देर बाद तीन संदिग्ध एक-एक कर कमरे में पहुंचे। पुलिस ने उन्हें तुरंत हिरासत में लिया। पूछताछ में संदिग्धों ने गोलमोल जवाब दिए, जिसके बाद दो पंचों को बुलाकर मौके पर ही विस्तृत पंचनामा तैयार किया गया। तलाशी में उनके पास से 56 मोबाइल फोन बरामद हुए, जिनके बारे में वे कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।गिरफ्तार आरोपी राजा फ़ज़लू रहमान कुरैशी (37), नलबाजार, मुंबई व मुस्तफा अयूब खान (22), और चारमीनार, हैदराबाद निज़ामुद्दीन शफीक खान (48), चोरबाज़ार, मुंबई है 

पुलिस ने तीनों के कब्जे से मिली संपत्ति को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 35(1)(इ) के तहत जब्त कर आगे की जांच शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक मिनिनाथ वाळेकर ने पुष्टि की कि मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई जारी है।

Shahid Khan

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button