Mumbai Crimeअपराध

बॉम्बे हाई कोर्ट के जज के साथ साइबर ठगी करने वाले आरोपी को मुंबई की कफ परेड पुलिस ने किया गिरफ्तार

शाहिद शौकत

पीड़ित की शिकायत के आधार पर जामताड़ा से 25 वर्षीय एक व्यक्ति को फर्जी कस्टमर केयर नंबर बनाने और पीड़ित को फिशिंग ऐप भेजकर पैसे हड़पने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक सुनियोजित तरीके से क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड पॉइंट्स घोटाले के जरिए लगभग 6.02 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में यह गिरफ्तारी हुई है। 

आरोपी की पहचान मजहर आलम इसराइल मियां के रूप में हुई है,जो झारखंड के जामताड़ा का रहनेवाला है। कफ परेड पुलिस ने जामताड़ा साइबर सेल और करमाटांड़ पुलिस की मदद से उसे गिरफ्तार किया,जांचकर्ताओं के अनुसार,मियां कोई छोटा-मोटा अपराधी नहीं है,बल्कि वह कथित तौर पर 10 राज्यों में दर्ज कम से कम 36 मामलों से जुड़ा हुआ है।

पुलिस के अनुसार,यह घटना 28 फरवरी को शुरू हुई जब जज ने अपने क्रेडिट कार्ड के रिवॉर्ड पॉइंट्स रिडीम करने के लिए बैंक के कस्टमर केयर से संपर्क करने की कोशिश की।

आधिकारिक हेल्पलाइन व्यस्त होने के कारण उन्होंने इंटरनेट का सहारा लिया,जो उनके लिए महंगा साबित हुआ,उन्हें जो नंबर मिला,वह साइबर अपराधियों द्वारा लगाया गया एक फर्जी हेल्पलाइन नंबर था।

पुलिस ने बताया जब आप इस तरह के नंबर डायल करते हैं तो साइबर ठगो द्वारा आपको एक APK फाइल भेजी जाती है,उस नंबर पर कॉल करने के बाद, जज को 18MB का एक एप्लिकेशन डाउनलोड करने के लिए WhatsApp लिंक मिला। जब फाइल उनके iPhone पर नहीं खुली,तो ग्राहक सेवा अधिकारी बनकर बात कर रहे ठगो ने उन्हें इसके बजाय Android डिवाइस का उपयोग करने की सलाह दी।

निर्देशों पर भरोसा करते हुए, उन्होंने अपना सिम कार्ड अपनी हाउस हेल्प के एंड्रॉइड फोन में डाला और एप्लिकेशन डाउनलोड कर लिया। 

उन्होंने जैसे ही एप्लीकेशन में अपने क्रेडिट कार्ड डिटेल्स डालें ताकि क्रेडिट पॉइंट रिडीम हो सके उनके क्रेडिट कार्ड से 6 लाख रुपए ट्रांसफर कर लिए गए। 

धोखाधड़ी के बारे में पता चलते ही तुरंत जज द्वारा मुंबई पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई गई,पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की और लगभग 10 दिनों की कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Shahid Khan

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button