रायफल और 40 राउंड चोरी,दो भाई तेलंगाना से गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई

शाहिद शौकत
हाई-सिक्योरिटी एरिया से हथियार चोरी करने वाले दो भाइयों को आखिरकार क्राइम ब्रांच ने दबोच लिया है,6 सितंबर को कफ परेड पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज हुई थी,जिसमें 2 रायफल और 40 राउंड चोरी होने की शिकायत थी,अब पुलिस ने खुलासा किया है कि यह सनसनीखेज वारदात दो भाइयों ने मिलकर अंजाम दी थी।
CCTV से खुली साजिश
डीसीपी क्राइम ब्रांच राज तिलक रौशन के मुताबिक,सीसीटीवी फुटेज की जांच में पता चला कि पहले आरोपी ने हथियार और कारतूस चुराए और फिर बाहर खड़ा उसका साथी उन्हें ले गया। इसके बाद दोनों ट्रेन से पुणे होते हुए सीधे तेलंगाना भाग निकले।
मुंबई क्राइम ब्रांच मामले की जांच कर रही है,9 टीमें बनीं, टेक्निकल और ह्यूमन इंटेलिजेंस का सहारा
पुलिस ने वारदात की गंभीरता को देखते हुए 9 टीमें गठित कीं। लगातार पीछा करने के बाद दोनों भाइयोंराकेश और उमेश—को तेलंगाना से पकड़ा गया। शुरुआती पूछताछ में सामने आया कि राकेश पिछले साल से काम कर रहा था,इससे पहले वह कोची में कार्यरत था।
पुलिस ने अब Arms Act की धारा जोड़ी गई है,शुरुआत में मामला सिर्फ चोरी का था,लेकिन अब पुलिस ने दोनों आरोपियों पर आर्म्स एक्ट भी लगाने का फैसला किया है,दोनों से यह भी पूछताछ की जा रही है कि आखिर असल मकसद क्या था?
नक्सल एंगल की भी जांच,पुलिस ने बताया कि जिस इलाके से दोनों को गिरफ्तार किया गया, वहां पहले नक्सलवाद की घटनाएं होती रही हैं,इसलिए जांच हर एंगल से की जा रही है, ताकि ये साफ हो सके कि क्या इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क छिपा है।




