Mumbai Crimeअपराध

बिरयानी में नमक तेज़ को लेकर पति आपा खो बैठा दिवार पर सर मार कर पत्नी की मौत

रिश्तों के कत्ल की एक सनसनीखेज वारदात में मुम्बई के बैंगनवाड़ी इलाके में एक शख्स ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। चौंकाने वाली बात यह है कि इस खूनी संघर्ष की वजह सिर्फ ‘बिरयानी में नमक का ज्यादा होना’ बताया जा रहा है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्यारे पति मंजर इमाम हुसैन को गिरफ्तार कर लिया है।

पुरानी रंजिश और प्रताड़ना का इतिहास

मृतका नाजिया परवीन के परिजनों ने पुलिस को बताया कि यह महज एक रात का गुस्सा नहीं था। नाजिया और मंजर ने दो साल पहले अक्टूबर 2023 में प्रेम विवाह किया था, लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही मंजर का व्यवहार बदल गया। वह अक्सर छोटी-छोटी बातों पर नाजिया के साथ मारपीट करता था। करीब तीन महीने पहले भी मंजर ने हैवानियत की हदें पार करते हुए नाजिया के साथ इतनी बुरी तरह मारपीट की थी कि उसका दांत टूट गया था। बार-बार होने वाले इस घरेलू विवाद का अंत आखिरकार एक दुखद हत्या के रूप में हुआ।

बिरयानी के नमक ने ली जान

वारदात वाली रात 20 दिसंबर को नाजिया ने घर में बिरयानी बनाई थी। रात करीब 1:00 बजे जब मंजर खाना खाने बैठा, तो बिरयानी में नमक तेज होने को लेकर उसने हंगामा शुरू कर दिया। विवाद इतना बढ़ा कि मंजर ने आपा खो दिया और नाजिया का सिर दीवार पर दे मारा। सिर में गंभीर चोट लगने और अत्यधिक खून बह जाने के कारण नाजिया ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

घटना की सूचना मिलते ही शिवाजी नगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और आरोपी पति के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत हत्या का मामला दर्ज किया। पुलिस ने फरार होने की कोशिश कर रहे आरोपी मंजर इमाम हुसैन को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि इस क्रूर वारदात की हर कड़ी को जोड़ा जा सके।

Shahid Khan

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button