Mumbai Crimeअपराध

फर्जी इंस्टाग्राम आईडी के सैकड़ो महिलाओं को अश्लील मैसेज भेजने वाले आरोपी को दहिसर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

शाहिद शौकत

मुंबई के दहिसर पूर्व इलाके में कॉलेज की छात्रा के नाम से फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर अश्लील व घृणास्पद मैसेज भेजने वाले आरोपी को दहिसर पुलिस ने कर्नाटक के सांदूर से किया गिरफ्तार।

दहिसर पूर्व की शिकायतकर्ता लड़की ने दहिसर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई की इंस्ट्राग्राम पर फोटो को यूज़ कर अश्लील पोस्ट और स्टोरी रखकर उसको बदनाम किया जा रहा है। दहिसर पुलिस ने तांत्रिक विश्लेषण और सूत्रों की मदद से आरोपी की जांच सुरु की।

वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में दहिसर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अशोक होनमाने के आदेश पर सहायक पुलिस निरीक्षक अंकुश दांडगे ने टीम बनाकर कर्नाटक के सांदूर में जाल बिछाया और आरोपी शुभम कुमार सिंह ( 25 ) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मूल रूप से बिहार का रहने वाला है और वर्तमान में कर्नाटक में रह रहा था।

जांच में पता चला कि आरोपी ने विभिन्न महिलाओं के नाम से 100 से अधिक फर्जी ई-मेल और 11 इंस्टाग्राम आईडी बनाई थीं। आरोपी के मोबाइल फोन में महिलाओं और लड़कियों की 13,500 तस्वीरें मिली हैं। आरोपी महिलाओं को अश्लील संदेश भेजकर ब्लैकमेल करता था और मना करने पर फर्जी प्रोफाइल के जरिए उन्हें बदनाम करता था।
आरोपी ने एक साल तक सॉफ्ट स्किल कम्प्यूटर ट्रेनिंग प्रोग्राम में डिप्लोमा किया है। जिसके बाद आरोपी महिलाओं न्यूड वीडियो कॉल करने के लिए ब्लैकमेल किया करता था।

दहिसर पुलिस आरोपी से यहयह जांच कर रही हैं कि महिलाओं के फोटो को किसी वेबसाइट यहां ब्लैक मार्केट में तो इस्तेमाल नही करता था।

Shahid Khan

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button