Blog

नांदेड़ में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, माता पिता ने लगाया फंदा बच्चों की लाश रेलवे ट्रैक पर

महाराष्ट्र के नांदेड़ में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत पुलिस की प्राथमिक जांच में आत्महत्या का संदेह ; परिवार के दो बच्चों का शरीर रेलवे ट्रैक पर पाया गया तो वहीं घर पर माता-पिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या की।

नांदेड़ पुलिस के वरिष्ठ सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में बरद और मुदखेड़ पुलिस स्टेशन की हद में एक ही परिवार के चार लोगों की मृत्यु हुई है।

पुलिस की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक परिवार के लखे परिवार के दो बच्चों का शव रेलवे ट्रैक पर मिला तो वही घर पर माता-पिता ने आत्महत्या कर ली।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, इस परिवार के दो बच्चों ने चलती ट्रेन के नीचे कूदकर आत्महत्या कर ली… ऐसा बताया जा रहा है, लेकिन फिलहाल अभी तक पुलिस की जांच में यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि बच्चों का एक्सीडेंट हुआ या फिर उन्होंने आत्महत्या की… वही बच्चों के माता-पिता ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या करने ऐसे में पुलिस फिलहाल इस पूरे मामले की तहकीकात कर रही है और यह पता लगाने मे जुटी है , की पूरा मामला क्या है।

Shahid Khan

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button