
मीरा-भायंदर वसई विरार पुलिस आयुक्तालय की अपराध शाखा यूनिट-4 ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तेलंगाना के जहीराबाद में चल रही एमडी (मेफेड्रोन) ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने भारी मात्रा में मादक पदार्थ रसायन और उपकरण जब्त किए हैं
पुलिस के अनुसार 4 अप्रैल 2026 को नयानगर पुलिस ने एक महिला के पास से लगभग 1 किलो 348 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की थी इस मामले की जांच के दौरान पुलिस ने ड्रग्स तस्करी और निर्माण से जुड़े आरोपियों का नेटवर्क उजागर किया
जांच के आधार पर पुलिस ने रायगढ़ और मुंबई से कई आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में मिली जानकारी के बाद तेलंगाना के जहीराबाद स्थित एक फार्म हाउस पर छापा मारा गया, जहां अवैध रूप से एमडी ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री संचालित की जा रही थी
छापेमारी के दौरान पुलिस ने करीब 3 किलो एमडी ड्रग्स, क्लोरोफॉर्म एसीटोन, मोनोमेथाइलामाइन हाइड्रोक्लोरिक एसिड सहित बड़ी मात्रा में रसायन तथा ड्रग्स निर्माण में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए। जब्त किए गए माल की कुल कीमत लगभग 20.67 करोड़ रुपये बताई गई है




