Blog
Trending

तेज रफ्तार कार हवा में चार बार पलटी, दो स्कूटी और टैक्सी को मारी टक्कर

तेज रफ्तार कार हवा में चार बार पलटी, दो स्कूटी और टैक्सी को मारी टक्कर

कैफ शेख

मुंबई: माटुंगा में डॉ. बी.आर. आंबेडकर रोड पर एक तेज रफ्तार कार भीषण हादसे का शिकार हो गई। प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार कार सड़क के बीच पुल के नीचे बने करीब चार फीट ऊंचे लोहे के गार्डन डिवाइडर को पार करते हुए हवा में करीब चार बार पलटी और सड़क पर जा गिरी। इस दौरान कार ने दो स्कूटी और एक टैक्सी को टक्कर मार दी।

हादसा कपोल निवास बिल्डिंग के सामने हुआ। बताया जा रहा है कि कार मुकेश ज्वेलर्स, एंटॉप हिल के अमृत सांगला की थी। हादसे की सूचना मिलने के बाद अमृत सांगला मौके पर पहुंचे। क्षतिग्रस्त कार को देखकर उन्हें कथित तौर पर सीने में दर्द की शिकायत हुई।

जानकारी के मुताबिक कार में पांच युवक सवार थे। हादसे में पांचों को चोट नहीं आई, हालांकि इनमें से चार युवक मौके से चले गए। कार की चपेट में आने से एक जोमैटो डिलीवरी राइडर घायल हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही माटुंगा पुलिस और माटुंगा यातायात पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। तेज रफ्तार और वाहन पर नियंत्रण खोने की आशंका समेत हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Harry Shaikh

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button