Mumbai Crime

मुंबई में 1 किलो 28 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, कीमत करीब 3 करोड़ 8 लाख रुपये

मुंबई में 1 किलो 28 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, कीमत करीब 3 करोड़ 8 लाख रुपय

मुंबई, मुंबई पुलिस की अपराध शाखा के एंटी नारकोटिक्स सेल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1 किलो 28 ग्राम एमडी (मेफेड्रोन) ड्रग्स के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त किए गए मादक पदार्थ की कीमत करीब 3 करोड़ 8 लाख 40 हजार रुपये बताई गई है।

पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, 25 अक्टूबर 2026 को घाटकोपर यूनिट की टीम गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुंबई के बोरीवली पूर्व स्थित पश्चिम दत्तपाड़ा मार्ग पर नेशनल पार्क के सामने, श्री कृष्णा कॉम्प्लेक्स को-ऑपरेटिव सोसायटी के पास तीन संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया। तलाशी के दौरान उनके पास से 1 किलो 28 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई।

गिरफ्तार आरोपियों की उम्र 28, 28 और 39 वर्ष बताई गई है। पुलिस के अनुसार, तीनों आरोपी हत्या के एक मामले में भी आरोपी हैं। जांच में सामने आया है कि वे नालासोपारा से मादक पदार्थ लेकर उसे बेचने के उद्देश्य से मुंबई आए थे।

इस मामले में एनडीपीएस अधिनियम, 1985 की संबंधित धाराओं 8(सी), 22(सी) और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी ड्रग्स कहां से लाए थे और इस तस्करी के पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं।

यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में एंटी नारकोटिक्स सेल की घाटकोपर यूनिट द्वारा की गई। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

Shahid Khan

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button