Mumbai Crime

शिवाजीनगर में मामूली विवाद के बाद युवक की हत्या

शिवाजीनगर में मामूली विवाद के बाद युवक की हत्या

फेमस जनरल स्टोर के सामने वारदात, आरोपी पुलिस हिरासत में

शाहिद शौकत (मुंबई)

मुंबई, गोवंडी स्थित शिवाजी नगर पोलिस थाने के छेत्र में उस सयम सनसनी फ़ैल गई जब एक मामूली विवाद के चलते एक युवक की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान उबेद के रूप में हुई है। घटना के बाद शिवाजीनगर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, 10 अक्टूबर 2026 को हुए मामूली झगड़े को लेकर आरोपी के मन में गुस्सा था। इसी रंजिश के चलते 11 अक्टूबर की सुबह करीब 8 बजे शिवाजीनगर स्थित फेमस जनरल स्टोर के सामने आरोपी ने उबेद पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

इस मामले में मृतक के पिता इरफान अंसारी की शिकायत पर शिवाजीनगर पुलिस स्टेशन में अपराध रजिस्टर क्रमांक 857/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) तथा महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम की धारा 37(1)(अ) और 135 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और मामले की आगे की जांच जारी है।

Shahid Khan

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button