Mumbai Crimeअपराध

मुंबई पुलिस का बड़ा एक्शन, महाराष्ट्र के सतारा जिले में एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़,5 आरोपी गिरफ्तार,115 करोड़ का ड्रग्स

मुंबई क्राइम ब्रांच ने ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया,महाराष्ट्र के सतारा जिले के सावरीगांव मे चला रहे ड्रग्स बनाने वाले फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया गाय और मौके से 3 लोगो को गिरफ्तार किया गया, मुंबई पुलिस में इस मामले में कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया

क्राइम ब्रांच ने एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर मौके से 7. 5 किलो MD ड्रग्स,35 किलो केमिकल बरामद और ड्रग्स निर्माण के लिए आवश्यक कच्चे माल,सामग्रियों को जब्त किया गया,जिनकी कुल कीमत 115 करोड़ रुपये है, पुलिस ने मौके से तीन लोगों को गिरफ्तार किया

मुंबई क्राइम ब्रांच से मिली जानकारी के मुताबिक हाली मे क्राइम ब्रांच ने दो ड्रग्स पेडलर को गिरफ्तार किया था,एक तो ठाणे और दूसरे को पुणे से,उन्ही के पूछताछ मे यह पूरा मामला सतारा तक पंहुचा.

पुणे से गिरफ्तार किए गए आरोपी से पूछताछ के दौरान,आरोपी और उसके तीन साथियों ने बताया कि वे सतारा जिले के जवाली तहसील के सावरीगांव के एक फार्म में स्थित ईंटों से बने एक घर में मेफेड्रोन (एमडी) ड्रग्स तैयार करतें है

जिसके बाद क्राइम ब्रांच ने सतारा के गांव में छापा मारा और ड्रग्स बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया,क्राइम ब्रांच ने मौके से MD ड्रग्स,केमिकल और ड्रेस बनाने वाली सामग्री बरामद किया जिसकी कुल कीमत 115 करोड रुपए हैं, क्राइम ब्रांच ने मौके से तीन लोग को गिरफ्तार किया

क्राइम ब्रांच में पूरे मामले में अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार किया है

Shahid Khan

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button