Mumbai Crime

प्रसिद्ध अभिनेता पर गोलीबारी मामले में 5 और आरोपी गिरफ्तार

प्रसिद्ध अभिनेता पर गोलीबारी मामले में 5 और आरोपी गिरफ्तार

सगीर अंसारी

मुंबई: प्रसिद्ध अभिनेता टाइगर शराफ के घर पर गोलीबारी के मामले में मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 18 अक्टूबर 2026 की शाम जुहू इलाके में एक प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता के घर की दिशा में दोपहिया वाहन से आए अज्ञात हमलावरों ने गोलीबारी की थी। इस मामले में जुहू पुलिस थाने में गु.र.क्र. 1910/2026 दर्ज किया गया है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 109(1), 3(5) तथा शस्त्र अधिनियम की धारा 3 और 25 के तहत मामला दर्ज है।
मामले की आगे की जांच अपराध शाखा के गु.र.क्र. 443/2026 के तहत की जा रही है। जांच के दौरान अपराध शाखा की टीम को तकनीकी विश्लेषण के जरिए हथियार उपलब्ध कराने और आरोपियों की मदद करने वाले लोगों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिली।
इस जानकारी के आधार पर पुलिस ने दिल्ली से चार आरोपियों, जिनमें दो पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं, को गिरफ्तार किया। इसके बाद हरियाणा के सोनीपत से हरियाणा पुलिस की मदद से एक और आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपियों में से दो आरोपी अमृतसर, पंजाब जाकर हथियार लेकर आए थे। इन हथियारों को रेल मार्ग से मुंबई लाकर गोलीबारी करने वाले आरोपियों को सौंपा गया था। वहीं, गिरफ्तार आरोपियों में से एक आरोपी ने गोलीबारी करने वाले हमलावरों को मुंबई में रहने के लिए मदद की थी।
इस कार्रवाई के बाद इस मामले में 3 पुरुष और 2 महिलाओं समेत कुल 5 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। इससे पहले इस मामले में 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। गिरफ्तार आरोपी हरियाणा और उत्तर प्रदेश के रहने वाले बताए गए हैं।
मामले की आगे की जांच गुन्हे शाखा के खंडणी विरोधी पथक द्वारा की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में अपराध शाखा की टीम मामले से जुड़े अन्य आरोपियों और गोलीबारी के पीछे की पूरी साजिश का पता लगाने में जुटी है।

Javed Sheikh

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button