Blog

शताब्दी अस्पताल में हो मरीजो के इलाज और दवाइयों में हो रही दिक्कते हल कर ने के लिए अस्पताल डीन को निवेदन दिया – अबू आज़मी

विभाग में बढ़ रहे नशे और नशे के कारोबार पर पोलिस कारवाई करने के लिए डीसीपी समीर शेख से चर्चा की – अबू आसिम आज़मी

शाहिद शौकत

मुंबई : आज समाजवादी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक अबू आसिम आज़मी ने गोवंडी के शताब्दी अस्पताल का दौरा कर डीन से मुलाक़ात की। क्षेत्र एवं बाहर से आने वाले मरीज़ों को इलाज और दवाइयों में हो रही दिक़्क़तों पर उन्होंने चर्चा की और निवेदन सौंपा कि सपा जनप्रतिनिधियों को अस्पताल प्रशासन से प्राथमिकता दी जाए, ताकि वे मरीज़ों को आवश्यक सुविधाएँ दिलाने में मदद कर सकें। तथा मानखुर्द–शिवाजी नगर के प्रमुख रहवासियों और पदाधिकारियों के शिष्टमंडल के साथ DCP समीर शेख से मुलाक़ात की। इस दौरान क्षेत्र में बढ़ते नशे और नशे के कारोबार पर पुलिस कार्रवाई को लेकर विस्तृत चर्चा की ।

इस वक्त बोलते हुए अबू आज़मी ने कहा नशा समाज को जड़ से खोखला कर रहा है। ज़्यादातर गरीब और अल्पसंख्यक इलाकों में या तो पुलिस बल की कमी रहती है या फिर ड्रग पेडलर्स पर उतनी सख़्त कार्रवाई नहीं होती जितनी होनी चाहिए। साथ ही बाजार में लगने वाली छोटी दुकानों पर पुलिस द्वारा चार्ज वसूले जाने सहित अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई।

बैठक में श्री शेख ने सकारात्मक आश्वासन दिया कि पुलिस नशे के रैकेट्स और ड्रग पेडलर्स पर सख़्त कार्रवाई करेगी।

यह हम सबकी सामूहिक ज़िम्मेदारी है कि हम नशे के ख़िलाफ़ लोगों को जागरूक करें, पुलिस का साथ दें और इसे राजनीति का साधन बनाने के बजाय समाज को बचाने का मुद्दा बनाएँ।

Shahid Khan

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button