मुंबई–पुणे एक्सप्रेसवे ठप, केमिकल टैंकर पलटने से 15 घंटे से यातायात प्रभावित

मुंबई–पुणे यशवंतराव चव्हाण एक्सप्रेसवे पर खंडाला घाट के आडोशी सुरंग के पास बीती शाम एक केमिकल टैंकर पलटने से मुम्बई पुणे एक्सप्रेस हाईवे पर घण्टो ट्रफिक जाम लगा हुआ है।।।
टैंकर से ज्वलनशील प्रोपलीन गैस का रिसाव होने के कारण सुरक्षा के लिहाज से एक्सप्रेसवे को दोनों दिशाओं को रात में बंद करना पड़ा।इसमे सुबह 1 दिशा पुणे से मुम्बई को खोला गया है लेकिन बैकलॉग 10 से 12 घंटे का लगा है।।।
इसके चलते पिछले करीब कई घण्टो से एक्सप्रेसवे पर यातायात बुरी तरह प्रभावित रहा।
मंगलवार 3 फरवरी की शाम करीब 5 बजे मुंबई की ओर जाने वाले कॉरिडोर में यह हादसा हुआ। गैस रिसाव के चलते सभी आपातकालीन और सुरक्षा एजेंसियां युद्धस्तर पर राहत कार्य में जुटीं। एहतियातन मुंबई की दिशा में जाने वाला मार्ग पूरी तरह बंद कर दिया गया, जिससे मुंबई और पुणे दोनों ओर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया।
मध्यरात्रि के बाद स्थिति कुछ हद तक नियंत्रित होने पर टैंकर को तीसरी लेन में शिफ्ट किया गया और एक लेन से मुंबई की ओर यातायात शुरू किया गया। हालांकि, ट्रैफिक की रफ्तार अब भी काफी धीमी बनी हुई है।
प्रत्यक्षदर्शियों और यात्रियों के मुताबिक, एक्सप्रेसवे पर हजारों वाहन फंसे रहे। कई लोग रात 3–5 बजे से, तो कुछ तड़के 4 बजे से जाम में अटके हुए हैं। इस दौरान कई यात्रियों की फ्लाइट छूट गई, जबकि कुछ कैंसर पीड़ित मरीजों के भी जाम में फंसे होने की जानकारी सामने आई है।
जाम में फंसे यात्रियों को पानी, भोजन और शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाओं की भारी कमी का सामना करना पड़ा।
हाइवे ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों से अपील की है कि हालात पूरी तरह सामान्य होने तक एक्सप्रेसवे से यात्रा करने से बचें और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।




