Blog
Trending

मुंबई में हत्या का मामला 24 घंटे में सुलझा, आरोपी गिरफ्तार

  • News splash 
  • मुंबई: आज़ाद मैदान पुलिस ने हत्या के एक सनसनीखेज मामले को महज 24 घंटे के भीतर सुलझाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना 4 अप्रैल 2026 की सुबह करीब 10:45 बजे टाटा गार्डन के अंदर, चर्चगेट स्टेशन के पास बस डिपो के नजदीक सामने आई थी।
  • पुलिस के अनुसार, मृतक राहुल पंजवानी उर्फ पंजाबी (उम्र लगभग 50-55 वर्ष) पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने सिर पर गंभीर वार कर हत्या कर दी थी। इस मामले में आज़ाद मैदान पुलिस थाने में धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज किया गया।
  • घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने तुरंत मौके का निरीक्षण किया और फोरेंसिक टीम, फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों की मदद से सबूत जुटाए। साथ ही आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपी की पहचान की गई।
  • जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी आनंद पांडुरंग जाधव (52), निवासी पी. डी’मेलो रोड, फोर्ट, मुंबई को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसकी संलिप्तता सामने आने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
  • पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है। इस त्वरित कार्रवाई के लिए पुलिस टीम की सराहना की जा रही है।
News Splash

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button