
Shahid Shaukat
कल्याण पुलिस की बड़ी कामयाबी
34 करोड़ की हिरोइन जब्त, सरगना सहित 5 गिरफ्तार..
10 दिन की पुलिस हिरासत..
कल्याण* पुलिस की नशा विरोधी दस्ते ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने कुल 9 किलो 768 ग्राम हेरोइन जब्त की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 34 करोड़ 18 लाख 84 हजार रुपये है। इस मामले में मुख्य सप्लायर समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
ऐसे पकड़े गए आरोपी
1 अप्रैल 2026 को सुबह करीब 7:20 बजे पुलिस उप आयुक्त, परिमंडल-03 के आदेश पर सपोनि अनिल गायकवाड और ग्रेड पुलिस उप निरीक्षक जितेंद्र ठोके की टीम महात्मा फुले चौक थाना क्षेत्र में गश्त कर रही थी। सांगलेवाडी रोड पर स्मशान भूमि के पास दो संदिग्ध व्यक्ति बैग के साथ दिखे। पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की, लेकिन टीम ने दोनों को हिरासत में ले लिया।
तलाशी में उनके पास से भारी मात्रा में हेरोइन बरामद हुई। आरोपियों की पहचान कासिम अब्दुल सत्तार वसईकर (38), निवासी शहापुर, ठाणे और कृष्णा नागप्पा हळेमणी (36), निवासी सायन कोळीवाडा, मुंबई के रूप में हुई।
घर पर छापे में और बरामदगी, 3 और गिरफ्तार
जांच के दौरान आरोपी कासिम के शहापुर स्थित घर से 531.69 ग्राम हेरोइन और मिली, जिसकी कीमत 1 करोड़ 85 लाख 85 हजार रुपये है।
पूछताछ में सामने आया कि जब्त हेरोइन मुख्य सप्लायर अमजद युसुफ पठाण (47), निवासी इगतपुरी, नाशिक ने गणेशन पुथुस्वामी जंगमार उर्फ अण्णा (71), निवासी सायन कोळीवाडा को बेचने के लिए दी थी। कासिम और उसका साथी सद्दाम गफुर शेख (32) इस माल को आगे सप्लाई करते थे।
पुलिस ने 5 अप्रैल को गणेशन जंगमार, 6 अप्रैल को सद्दाम शेख और 21 मई 2026 को मुख्य आरोपी अमजद पठाण को गिरफ्तार किया। अमजद को 1 जून 2026 तक 10 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया है।
गिरफ्तार आरोपियों की सूची:
1. कासिम अब्दुल सत्तार वसईकर, 38 वर्ष, शहापुर, ठाणे
2. कृष्णा नागप्पा हळेमणी, 36 वर्ष, सायन कोळीवाडा, मुंबई
3. अमजद युसुफ पठाण, 47 वर्ष, इगतपुरी, नाशिक – मुख्य सप्लायर
4. गणेशन पुथुस्वामी जंगमार उर्फ अण्णा, 71 वर्ष, सायन कोळीवाडा, मुंबई
5. सद्दाम गफुर शेख, 32 वर्ष, कल्याण पश्चिम, ठाणे
कल्याण पुलिस के लिए इस साल की यह सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है।

