मुंबई। शिवाजीनगर पुलिस स्टेशन में दर्ज वर्ष 2018 के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी अब्दुल रेहमान को DCP स्क्वॉड ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ शिवाजीनगर पुलिस स्टेशन में गु.र.क्र. 101/2018 के तहत धारा 354(बी), 427, 509, 34 भादंवि तथा पोस्को अधिनियम की धारा 8 और 12 के तहत मामला दर्ज था।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी की तलाश लगातार की जा रही थी। इसी दौरान DCP स्क्वॉड को गुप्त सूचना मिली, जिसके आधार पर पुलिस टीम ने जाल बिछाकर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।
यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त देवेन भारती, ज्वाइंट पुलिस आयुक्त मनोजकुमार शर्मा, अपर पुलिस आयुक्त धनंजय कुलकर्णी, DCP समीर शेख और ACP कलिम शेख के मार्गदर्शन में की गई।
कार्रवाई में DCP स्क्वॉड के API नंदुलाल पाटील, PSI संदीप पाटील, पुलिस हवलदार महेश बाळू घारे, पुलिसकर्मी रोहित बाढ और राहुल शशिकांत सुतार शामिल रहे। वहीं, तकनीकी सहायता पुलिसकर्मी आकाश शेडगे और रोहित पाटील ने प्रदान की।
पुलिस की इस कार्रवाई के बाद मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।



