Mumbai Crime
Trending

जुहू पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नालासोपारा से 7 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

जुहू पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नालासोपारा से 7 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

नफीस खान/मुंबई

मुंबई की जुहू पुलिस थाने के आतंकवाद विरोधी दस्ते ने पालघर जिले के नालासोपारा पूर्व इलाके में बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया है। यह कार्रवाई 1 अक्टूबर 2026 की सुबह गुप्त सूचना के आधार पर की गई।
पुलिस को सूचना मिली थी कि मोरेगांव तालाब परिसर स्थित जयजिवदानी चाल के एक कमरे में कुछ लोग कथित तौर पर अवैध रूप से रह रहे हैं। सूचना मिलने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों की अनुमति से जुहू पुलिस की विशेष टीम ने उक्त कमरे पर छापा मारा। तलाशी और पूछताछ के दौरान वहां 1 पुरुष, 4 महिलाएं और 2 बच्चे पाए गए।
पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान इन लोगों के पास भारत में रहने के लिए कोई वैध दस्तावेज या सरकारी अनुमति नहीं मिली। जांच में उनके बांग्लादेशी नागरिक होने की जानकारी सामने आई। पुलिस के मुताबिक, उन्होंने अवैध तरीके से सीमा पार कर भारत में प्रवेश किया था।
हिरासत में लिए गए लोगों में अकबर अजमीर सरदार (26), रेणुका उजीर मोल्ला (21), यास्मीन उजीर मोल्ला (27), नसीमा बेगम उजीर मोल्ला (53) और खतीजा उजीर मोल्ला (18) शामिल हैं। ये सभी बांग्लादेश के खुलना और नराइल जिले के रहने वाले बताए गए हैं।
पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई और देश से निष्कासन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विदेशी नागरिक क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय को भी दी गई है।

Harry Shaikh

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button