Mumbai Crime
Trending

आर्मी वाहन लोन के नाम पर 32.63 लाख की ठगी, महिला आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार

आर्मी वाहन लोन के नाम पर 32.63 लाख की ठगी, महिला आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार

मुंबई: भारतीय सेना के आर्मी व्हीकल निगम लिमिटेड (एवीएनएल) के नाम पर वाहन लोन दिलाने का झांसा देकर धोखाधड़ी करने वाली महिला को डिंडोशी पुलिस ने मध्य प्रदेश के जबलपुर से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी महिला ने एवीएनएल कार्यालय के लिए अलग-अलग प्रकार के वाहन किराये पर देने की फर्जी विज्ञापन देकर शिकायतकर्ता को अपने जाल में फंसाया था।

डिंडोशी पुलिस थाने में दर्ज मामले के अनुसार शिकायतकर्ता अजीत सिंह को आरोपी महिला मोनालिकुमारी हिने ने मोबाइल व्हाट्सऐप के माध्यम से एवीएनएल कार्यालय के लिए वाहन किराये पर उपलब्ध कराने संबंधी विज्ञापन भेजा। इसके बाद फर्जी दस्तावेज और झूठी जानकारी देकर शिकायतकर्ता से वाहन किराये के नाम पर रकम जमा कराई गई। वर्ष 2025 से 2026 के बीच अलग-अलग समय पर आरोपी ने कथित तौर पर कुल 32 लाख 63 हजार रुपये अपने बैंक खातों में जमा करवाए।

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की तकनीकी जांच शुरू की। बैंक खातों के लेन-देन और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों की जांच में आरोपी महिला की भूमिका सामने आई। इसके बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे 18 अगस्त 2026 को जबलपुर, मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया।

जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी के बैंक खाते से धोखाधड़ी की रकम में से 22 लाख 64 हजार 524 रुपये तथा अपराध में इस्तेमाल किए गए मोबाइल फोन और सिम कार्ड भी बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ अन्य लोगों के साथ भी इसी तरह धोखाधड़ी करने की जानकारी सामने आई है और जबलपुर में भी उसके खिलाफ मामले दर्ज हैं।

यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त देवेन भारती, सह पुलिस आयुक्त डॉ. मनोज शर्मा, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अभिमन्यु श्रोत्रिय, पुलिस उपायुक्त गजानन राजमाने और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में डिंडोशी पुलिस टीम ने की।

Javed Sheikh

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button