Advertisement

ईद मिलादुन्नबी ﷺ के जुलूस को लेकर तैयारियां शुरू, गोवंडी शिवाजी नगर में मस्जिदों के ट्रस्टियों की अहम बैठक

ईद मिलादुन्नबी के जुलूस को लेकर तैयारियां शुरू, गोवंडी शिवाजी नगर में मस्जिदों के ट्रस्टियों की अहम बैठक

शाहिद शौकत

मुंबई: मुस्लिम समाज के प्रमुख धार्मिक त्योहार ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर 26 अगस्त को निकाले जाने वाले जुलूस को लेकर मुंबई के मुस्लिम बहुल इलाकों में तैयारियां शुरू हो गई हैं। जुलूस के दौरान शांति, कानून-व्यवस्था और यातायात व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से भी बैठकों का दौर शुरू कर दिया गया है।

इसी सिलसिले में गोवंडी के शिवाजी नगर पुलिस थाने की हद में आने वाली विभिन्न मस्जिदों के ट्रस्टियों,और जिम्मेदार नागरिकों के साथ पुलिस प्रशासन की एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में ईद मिलादुन्नबी के मौके पर निकलने वाले जुलूस को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में देवनार डिवीजन के सहायक पुलिस आयुक्त कलीम शेख तथा शिवाजी नगर पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक धनंजय शिंदे सहित पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों ने मस्जिदों के ट्रस्टियों और धार्मिक प्रतिनिधियों से जुलूस के दौरान प्रशासन के साथ पूरा सहयोग करने की अपील की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 26 अगस्त को ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर गोवंडी, शिवाजी नगर सहित आसपास के मुस्लिम बहुल इलाकों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के जुलूस में शामिल होने की संभावना है। हर वर्ष की तरह इस बार भी जुलूस में बड़ी संख्या में लोग हिस्सा ले सकते हैं।

जुलूस के दौरान युवाओं की ओर से बाइक रैली सहित विभिन्न कार्यक्रम और करतब इस तरह की हरकत करने वालों पर क़ानूनी कारवाई की जाएगी बिना पोलिस परमिशन लिए जाने वाले ट्रकों पर भी कारवाई की जाएगी अगर आप को भी वाहन जुलूस में लेकर जाना चाहते हो तो ट्रक का नंबर और ड्राइवर की जानकारी और ट्रक की बढ़िया हालत होना चाहिए लिखत तौर पर पोलिस थाने में दे

और dj बैंड है अगर किसी जगह और ट्रक पर नज़र आया तो उस पर सख्त कारवाई की जाएगी

इसी को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन पहले से ही सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्क है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि धार्मिक जुलूस के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह, विवाद या अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस की ओर से आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। साथ ही जुलूस के मार्ग, भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था और कानून-व्यवस्था को लेकर भी संबंधित लोगों के साथ समन्वय किया जा रहा है।

बैठक में पुलिस अधिकारियों ने मस्जिदों के ट्रस्टियों और मौलवियों से अपील की कि वे अपने-अपने इलाकों के लोगों और जुलूस में शामिल होने वाले युवाओं को प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की जानकारी दें। विशेष रूप से युवाओं से अपील की गई कि वे उत्साह के साथ त्योहार मनाएं, लेकिन ऐसा कोई कार्य न करें जिससे कानून-व्यवस्था प्रभावित हो या आम नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़े।

पुलिस प्रशासन की ओर से यह भी स्पष्ट किया गया कि ईद मिलादुन्नबी एक महत्वपूर्ण धार्मिक अवसर है और इसे भाईचारे, शांति और सौहार्द के माहौल में मनाया जाना चाहिए। जुलूस के दौरान पुलिस, स्थानीय मस्जिदों के ट्रस्टी, मौलवी और सामाजिक कार्यकर्ता आपसी तालमेल के साथ व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करेंगे।

गोवंडी और शिवाजी नगर जैसे घनी आबादी वाले इलाकों में जुलूस के दौरान बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी को देखते हुए पुलिस प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरत रहा है। पुलिस की कोशिश है कि धार्मिक कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो और आम लोगों को भी किसी प्रकार की असुविधा न हो।

बैठक के दौरान मस्जिदों के ट्रस्टियों और धार्मिक प्रतिनिधियों ने भी पुलिस प्रशासन को सहयोग का भरोसा दिलाया। स्थानीय स्तर पर लोगों को जागरूक करने और जुलूस को अनुशासन एवं शांतिपूर्ण माहौल में निकालने पर जोर दिया गया।

Shahid Khan

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button