Mumbai Crime
Trending

पुलिस की वर्दी पहनकर 13 लाख की चोरी, नकली पुलिस टीम गिरफ्तार

पुलिस की वर्दी पहनकर 13 लाख की चोरी, नकली पुलिस टीम गिरफ्तार

मुंबई में पुलिस की वर्दी का दुरुपयोग कर बड़ी चोरी करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। देवणार पुलिस थाने की टीम ने फर्जी पुलिस बनकर 13 लाख रुपये की चोरी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से नकली नंबर प्लेट लगी चार पहिया ईको कार, पुलिस जैसी वर्दी और चोरी की नकद राशि बरामद की गई है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी खुद को पुलिसकर्मी बताकर ईको कार से लोगों को रोकते थे और तलाशी के नाम पर नकदी चुरा लेते थे। शिकायत मिलने के बाद देवणार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जाल बिछाया और आरोपियों को गिरफ्तार किया।

जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने कुल 13 लाख रुपये की चोरी की थी। इसमें 500 रुपये के 2400 नोट और 200 रुपये के 500 नोट शामिल हैं। आरोपियों के पास से नकली नंबर प्लेट लगी सफेद रंग की ईको कार और पुलिस की वर्दी भी जब्त की गई है।

इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली डिटेक्शन टीम में शामिल डिटेक्शन टीम : API कैलास सोनावणे, पो. ह. अशोक भालेराव, पो. ह. दिपक हंबीर, पो. शि. विशाल पाटील, पो. शि. चंद्रकांत सोनवणे, पो. शि. योगेश सूर्यवंशी, म. पो. शि. अनिता गुळवे ने काफ़ी मेहनत की

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है। देवणार पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति द्वारा पुलिस बनकर की जा रही कार्रवाई की तुरंत सूचना नजदीकी पुलिस थाने या कंट्रोल रूम को दें।

News Splash

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button