बांद्रा ईस्ट में तेज रफ्तार कार ने स्कूटर को टक्कर मारी, दो लोगों की मौत; ओशिवारा में अलग दुर्घटना में वरिष्ठ नागरिक की मौत
मुंबई:शुक्रवार तड़के बांद्रा ईस्ट में वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर एक तेज रफ्तार कार ने स्कूटर को टक्कर मार दी, जिससे 20 साल के दो युवकों की मौत हो गई

हैरी शेख
मुंबई:शुक्रवार तड़के बांद्रा ईस्ट में वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर एक तेज रफ्तार कार ने स्कूटर को टक्कर मार दी, जिससे 20 साल के दो युवकों की मौत हो गई। हादसा खेरवाड़ी में हुआ। करीब 20 साल के सिद्धेश बेलकर रात में बाहर घूमने के बाद अंधेरी से तीन साथियों के साथ कार चलाकर जा रहा था तभी यह हादसा हुआ। पुलिस ने बेलकर को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों मृतकों की पहचान मानव पटेल और हर्ष मकवाना के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक, हादसा शुक्रवार रात 1 बजे हुआ, जब बोरीवली से दक्षिण मुंबई जा रही एक तेज रफ्तार कार खेरवाड़ी जंक्शन के पास नियंत्रण खो बैठी और स्कूटर को पीछे से टक्कर मार दी जिसकी वजह दोनों स्कूटर सवार गंभीर जख़्मी हो गए बेलकर और उसके साथियों को मामूली चोटें आईं। पुलिस ने दोनों पीड़ितों को पास के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पीड़ित विले पार्ले पश्चिम के रहने वाले थे, जबकि आरोपी बोरीवली पश्चिम में रहता है। इस बीच पुलिस ने अन्य बातों का खुलासा नहीं किया है।
एक अन्य दुर्घटना में गुरुवार को ओशिवारा में एक 65 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई, जब सड़क के किनारे चलते समय एक टेंपो ने पीछे से टक्कर मार दी। टेंपो चालक 28 वर्षीय धर्मेंद्रकुमार यादव को ओशिवारा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
एक अन्य दुर्घटना में गुरुवार को ओशिवारा में एक 65 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई, जब सड़क के किनारे चलते समय एक टेंपो ने पीछे से टक्कर मार दी। टेंपो चालक 28 वर्षीय धर्मेंद्रकुमार यादव को ओशिवारा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।