Mumbai Crime

दुकान का शटर का ताला तोड़ कर चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, 7 मोबाइल फोन समेत 100% माल बरामद

शाहिद शौकत

मुंबई: चेंबूर पुलिस ने दुकान का बंद शटर का ताला तोड़ कर चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी किए गए 7 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद माल की कीमत करीब 67 हजार रुपये बताई गई है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, 19 जून 2026 को चेंबूर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायतकर्ता की शास्त्री नगर, पाड़ा नंबर 3, टक्करबाप्पा कॉलोनी, चेंबूर स्थित मोबाइल शॉप में अज्ञात व्यक्ति ने दुकान का शटर तोड़ कर प्रवेश किया और करीब 67,000 रुपये कीमत के 7 मोबाइल फोन चोरी कर लिए थे।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में अपराध जांच टीम ने आरोपियों की तलाश शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को दो संदिग्ध व्यक्ति सायन रोड, ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे और सिद्धार्थ कॉलोनी, चेंबूर इलाके में दिखाई दिए। पुलिस ने दोनों को रोककर पूछताछ की।

पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम अकरम आजम शेख उर्फ घोड़ा (27), निवासी कुर्ला ईस्ट और तौहीद इजहार शेख (22), निवासी राजीव गांधी नगर झोपड़पट्टी, नेहरू नगर, कुर्ला ईस्ट बताया।

पुलिस की कड़ी पूछताछ में दोनों आरोपियों ने चोरी की वारदात कबूल कर ली। उनके कब्जे से चोरी किए गए सभी 7 मोबाइल फोन बरामद कर लिए गए। इस तरह चेंबूर पुलिस ने मामले में 100 प्रतिशत चोरी का माल बरामद करने में सफलता हासिल की।

इस कार्रवाई में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में चेंबूर पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक, पुलिस उपनिरीक्षक और अपराध जांच टीम के अधिकारियों व कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मामले की आगे की जांच अधिकारी प्रदीप पाटील कर रहे हैं।

Shahid Khan

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button