Mumbai Crime

साइबर ठगी मामले में बड़ी कार्रवाई बिहार-झारखंड से दो आरोपी गिरफ्तार

शाहिद शौकत

मुंबई,दक्षिण विभाग साइबर पुलिस थाना, अपराध शाखा मुंबई ने साइबर ठगी मामले का पर्दाफाश करते हुए सिम कार्ड उपलब्ध कराने वाले विक्रेता सहित उसके साथी को बिहार और झारखंड से गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में आरोपियों की कुल 7 साइबर अपराधों में संलिप्तता सामने आई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 161 सिम कार्ड, मोबाइल फोन और अन्य सामान बरामद किया है।

सूत्रों के अनुसार दिनांक 26 फरवरी 2026 को 43 वर्षीय शिकायतकर्ता के मोबाइल पर एक अज्ञात व्यक्ति ने व्हाट्सऐप नंबर के जरिए संपर्क किया। आरोपी ने खुद को कंपनी का डायरेक्टर बताकर शिकायतकर्ता का विश्वास हासिल किया और उन्हें 48 लाख 60 हजार 999 रुपये भेजने के लिए मजबूर किया।

शिकायतकर्ता को जब समझ आया के ठगी हुई है तो शिकायत दर्ज कराई 26 फरवरी 2026 को अपराध क्रमांक 15/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(2), 319(2) तथा सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66(क), 66(ड) के तहत मामला दर्ज किया गया।

जांच के दौरान पता चला कि ठगी के लिए इस्तेमाल किए गए सिम कार्ड बिहार के महाराजगंज के निवासियों तथा अन्य नागरिकों के दस्तावेजों का दुरुपयोग कर ई-केवाईसी के जरिए अवैध रूप से एक्टिवेट किए गए थे।

जांच में सामने आया कि इस मामले में इस्तेमाल किए गए सिम कार्ड एयरटेल कंपनी के सिम विक्रेता आमीर चांद मोहम्मद खान ने बेचे थे। आरोपी ग्राहकों की जानकारी के बिना उनके पुराने नंबर को पोर्ट-आउट कराने के बहाने सिम कार्ड एक्टिवेट कर देता था।

जांच के दौरान दूसरे आरोपी सुरज कुमार प्रदीप कुमार साव उर्फ विशाल की संलिप्तता भी सामने आई। उसने 6,हज़ार रुपये लेकर सिम कार्ड बेचने की बात सामने आई है। इन लेन-देन की रकम आरोपी के एयरटेल पेमेंट बैंक खाते में UPI के जरिए भेजी जाती थी।

तकनीकी जांच के आधार पर आरोपियों की तलाश के बाद आमीर चांद मोहम्मद खान को बिहार से,जबकि सुरज कुमार प्रदीप कुमार साव उर्फ विशाल को झारखंड से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस जांच में आरोपियों की मुंबई, पंजाब, गुरुग्राम, नई दिल्ली, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में दर्ज साइबर अपराध में संलिप्तता भी सामने आई है।

आरोपियों से बरामद सामान

1. 161 एयरटेल सिम कार्ड

2. मोबाइल फोन

3. सिम कार्ड एक्टिवेट करने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला ‘एयरटेल मित्र’ ऐप वाला कंपनी का मोबाइल

 

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

1) आमीर चांद मोहम्मद खान — उम्र 22 वर्ष, निवासी रुकुंदीपुर, सिवान, बिहार — एयरटेल सिम वितरक।

2) सुरज कुमार प्रदीप कुमार साव उर्फ विशाल — निवासी कुसमसुघी, धनबाद, झारखंड।

साइबर पुलिस की नागरिकों से अपील

साइबर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि अज्ञात नंबर से व्हाट्सऐप पर किसी परिचित व्यक्ति की फोटो लगाकर पैसे भेजने के लिए कहा जाए तो उस पर भरोसा न करें। ऐसे फोन या मैसेज आने पर संबंधित व्यक्ति के नियमित मोबाइल नंबर पर संपर्क कर पहले इसकी पुष्टि करें।

यदि कोई व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार होता है तो तुरंत 1930 नंबर पर संपर्क करें। साथ ही अपने नाम पर कितने सिम कार्ड जारी किए गए हैं, इसकी जानकारी Sanchar Saathi Portal पर जाकर जांचें।

इस कार्रवाई के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने जांच टीम की सराहना की। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक,नंदकुमार गोपाळे,पुलिस निरक्षिक रामदास पोलिस सिपाही प्रताप जाधव, मंगेश गायकवाड़,और कर्मचारियों ने इस कार्रवाई को सफलतापूर्वक अंजाम दिया।

Shahid Khan

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button