Mumbai Crime

Shahid Shaukat

पश्चिम बंगाल ब्लास्ट और फायरिंग केस के मुख्य आरोपी गोवंडी से गिरफ्तार

मुंबई: पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में हुए फायरिंग और ब्लास्ट मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपियों को मुंबई अपराध शाखा ने गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच यूनिट-6 द्वारा की गई।

सूत्रों के अनुसार, शिवपुर पुलिस थाना, हावड़ा में दर्ज गंभीर आपराधिक मामले में आरोपी लंबे समय से फरार थे। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मुख्य आरोपी मुंबई के गोवंडी इलाके में एक इमारत में अपनी पहचान छिपा कर रह रहे हैं। इसके बाद मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर छापा मारकर तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गिरफ्तार आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं
1)शकील अहमद अब्दुल रशीद (40 वर्ष
2) जमील अख्तर अली (42 वर्ष)
3)अफताब अनवर खुर्शीद अनवर (44 वर्ष)

तीनों आरोपी पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले के रहने वाले बताए गए हैं।
पुलिस जांच में सामने आया है कि इन आरोपियों का संबंध शिवपुर पुलिस स्टेशन में दर्ज कई गंभीर मामलों से है, जिनमें फायरिंग, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम और अन्य संगीन धाराएं शामिल हैं।

यह पूरी कार्रवाई मुंबई पुलिस आयुक्त के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (क्राइम),डीसीपी और क्राइम ब्रांच यूनिट-6 की टीम ने संयुक्त रूप से अंजाम दी। पुलिस टीम में कई वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।
मुंबई पुलिस अब आरोपियों को आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए पश्चिम बंगाल पुलिस को सौंपने की तैयारी कर रही है।

Shahid Khan

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button