कुर्ला एलटीटी स्टेशन पर टिकट ब्लैक का गोरखधंधा बेनकाब मंगल मास्टरमाइंड मुन्ना मुख्य सहयोगी
मुंबई के कुर्ला स्थित लोकमान्य तिलक टर्मिनस LTT रेलवे स्टेशन पर रेलवे टिकटों की अवैध ब्लैक मार्केटिंग का बड़ा मामला सामने आ रहा है सूत्रों के अनुसार इस संगठित गोरखधंधे का मास्टरमाइंड मंगल बताया जा रहा है जबकि उसका करीबी सहयोगी मुन्ना पूरे नेटवर्क को ज़मीन स्तर पर संचालित कर रहा है
बताया जा रहा है कि तत्काल और कन्फर्म टिकटों की भारी मांग का फायदा उठाकर यह गिरोह यात्रियों से तय कीमत से कई गुना अधिक रकम वसूल रहा है। स्टेशन परिसर और आसपास सक्रिय एजेंट यात्रियों को अपने जाल में फंसाकर ऊँचे दामों पर टिकट उपलब्ध कराने का दावा करते हैं। जरूरतमंद और मजबूर यात्री मजबूरी में मोटी रकम चुकाने को विवश हैं
सूत्रों का यह भी कहना है कि यह धंधा लंबे समय से बेखौफ तरीके से चल रहा है जिससे रेलवे प्रशासन और सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं यात्रियों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है
अब देखने वाली बात यह होगी कि रेलवे और संबंधित एजेंसियां इस गंभीर मामले में कब और क्या कार्रवाई करती हैं




