
Editor ~ शारुख कय्यूम
मुंबई के गोवंडी वार्ड नंबर 138 में हाल ही में हुए नगर पालिका चुनाव के बाद सियासी माहौल गरमा गया है इस वार्ड से AIMIM नेता इरफान शेख की पत्नी रोशन इरफान शेख को जीत हासिल हुई थी। यह सीट OBC आरक्षण के तहत घोषित की गई थी जिस पर रोशन इरफान शेख ने चुनाव लड़ा और विजय प्राप्त की
वहीं इस चुनाव में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार महफूज आज़मी दूसरे स्थान पर रहे चुनाव परिणाम AIMIM के पक्ष में आने के बाद समाजवादी पार्टी ने मोर्चा खोल दिया है महफूज आज़मी ने रोशन इरफान शेख के OBC जाति प्रमाणपत्र को अवैध बताते हुए संबंधित विभाग में शिकायत दर्ज कराई है
इस शिकायत के बाद वार्ड नंबर 138 की राजनीति में हलचल तेज हो गई है एक तरफ रोशन इरफान शेख का दावा है कि उनका प्रमाणपत्र पूरी तरह वैध है और उन्होंने नियमों के तहत चुनाव लड़ा है
वहीं दूसरी ओर महफूज आज़मी के समर्थक लगातार यह आरोप लगा रहे हैं कि प्रमाणपत्र अवैध है और ऐसे में दूसरे नंबर पर रहे महफूज आज़मी को पार्षद घोषित किया जाना चाहिए
अब इस पूरे मामले पर प्रशासनिक जांच और कानूनी प्रक्रिया के बाद ही अंतिम स्थिति साफ हो सकेगी फिलहाल गोवंडी वार्ड नंबर 138 में AIMIM और समाजवादी पार्टी के बीच सियासी टकराव तेज हो चुका है
