Mumbai Crime
Trending

मुंबई, ठाणे और नवी मुंबई में ज्वेलर्स को अपना शिकार बनाकर लाखों रुपये के सोने के आभूषण लेकर फरार होने वाले एक शातिर आरोपी को आखिरकार डोंगरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ कई पुलिस स्टेशनों में अपराध दर्ज होने का खुलासा हुआ है।

यह मामला डोंगरी पुलिस स्टेशन के C.R. No. 424/2026, धारा 305 BNS के तहत दर्ज किया गया है।

घटना 27 जून 2026 की शाम करीब 7:30 बजे से 7:50 बजे के बीच डोंगरी स्थित लालचंद भूरमल ज्वेलर्स में हुई।

शिकायतकर्ता लालचंद भूरमल जैन, उम्र 67 वर्ष, ने पुलिस को बताया कि एक व्यक्ति उनकी दुकान पर आया और अपना नाम नवदीप कांबले बताया। उसने 5.210 ग्राम वज़न की सोने की अंगूठी पसंद की, जिसकी कीमत 82 हजार रुपये थी।

आरोपी ने पहले 42 हजार रुपये नकद दिए और बाकी 40 हजार रुपये Google Pay से भेजने की बात कही। उसने मोबाइल में एक नकली पेमेंट ऐप के जरिए भुगतान सफल होने का मैसेज भी दिखाया। दुकानदार जब बैंक खाते में पैसे आने की पुष्टि कर रहे थे, तभी आरोपी काउंटर पर रखी अंगूठी लेकर फरार हो गया। बाद में पता चला कि खाते में कोई रकम जमा ही नहीं हुई थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए डोंगरी पुलिस की डिटेक्शन टीम ने जांच शुरू की। एस.पी.आय.दत्तात्रय जाधव और उनकी टीम ने घटनास्थल के साथ-साथ आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तभी आरोपी का नाम सामने आया.

एक गुप्त मुखबिर की मदद से पुलिस को पता चला कि आरोपी कल्याण, जिला ठाणे का रहने वाला है।

वरिष्ठ अधिकारियों की अनुमति के बाद पो.उ .नि. धनंजय व्यवहारे और उनकी टीम ने डोंबिवली (वेस्ट) और ठाकुर्ली इलाके में निगरानी रखी और आखिरकार आरोपी को करपेवाड़ी, म्हसोबा चौक, कल्याण से आरोपी को ताबे में लिया.

गिरफ्तार आरोपी की पहचान राहुल प्रकाश करपे, उम्र 32 वर्ष, करपेवाड़ी, कल्याण (पूर्व), जिला ठाणे के रूप में हुई है।

आरोपी की तलाशी ली। उसके पास से 2,190 रुपये नकद और 6.63 ग्राम वज़न की एक सोने की चेन बरामद की गई।

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी ने डोंगरी पुलिस स्टेशन , कालाचौकी पुलिस स्टेशन मुंबई , A.P.M.C. पुलिस स्टेशन नवी मुंबई, नारपोली पुलिस स्टेशन भिवंडी, मानपाड़ा पुलिस डोंबिवली, कोपरी पोलीस स्टेशन ठाणे और कपूरबावड़ी पुलिस स्टेशन की सीमा में भी अपराध करना स्वीकार किया है।

इस पूरे मामले की जांच मा. DCP साउथ झोन –1, मुंबई, मा. ACP , डोंगरी डिव्हिजन तथा सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर श्री सागर टीळेकर (Sr. PI Sagar Tilekar), डोंगरी पुलिस स्टेशन के मार्गदर्शन में की गई।

इस कार्रवाई को सफल बनाने में एस.पी.आय .दत्तात्रय जाधव, पो.उ .नि. धनंजय व्यवहारे , HC. प्रविण शिंदे, HC किरण मोरे, PC . गौरव सावंत, PC . प्रदीप कचरे, Pc. अतुल वानखड़े की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह जांच की जा रही है कि उसने अन्य किन-किन मामलों में इसी तरह की वारदातों को अंजाम दिया है।

 

Harry Shaikh

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button